Header Ads

जापानी शराबी भी नहीं हैं किसी से कम, इस हाल में लुढ़के पाए जाते हैं सुबह


जापान उगते सूर्य का देश कहलाता है, लेकिन वहां बहुतों की सुबह देर से होती है। उनकी आंखें बेडरूम नहीं, सड़क पर खुलती है।

जापान को उगते सूर्य का देश कहा जाता है, लेकिन वहां बहुत सारे लोगों के लिए सुबह बहुत देर से होती है। यही नहीं, उनकी आंखें अपने बेडरूम में नहीं, सड़क पर खुलती हैं।

जापान में शराबियों की कमी नहीं है और किसी अन्य देश की तरह, वहां भी लोग सड़कों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लुढ़के दिखाई देते हैं।देखिए जापानी बेवड़ों का हाल...

-जापानी कल्चर में शराब को स्वीकृति मिली हुई है, यानी उसे बुरा नहीं समझा जाता, बल्कि सामाजिक मेल-मिलाप के लिए जरूरी माना जाता है।

-वहां आफिस के समय के बाद आमतौर पर बार आदि जगहों पर सहकर्मियों के साथ शराब पीने का चलन है। ऐसा लगभग रोज ही होता है। इसके अलावा वहां सामाजिक कार्यक्रमों में भी शराब परोसी जाती है।

-इस पीने पिलाने के चक्कर में देर हो जाती है। बहुत-से लोग जरूरत से ज्यादा पी लेते हैं। इसके अलावा, देर रात को बस और मेट्रो जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद हो जाते हैं।

वहां टैक्सियों का किराया ज्यादा है, जिसे सारे लोग अफोर्ड नहीं कर पाते। इसलिए वो सड़क के किनारे, बेंच पर या दुकानों के सामने पसर जाते हैं।

-सबसे बड़ी बात, दिन निकलने के बाद भी यहां-वहां पड़े इन शराबियों पर आम लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते। न ही उन्हें परेशान किया जाता है। यही वजह है कि पियक्कड़ों के मन में कहीं भी पड़े रहने को लेकर संकोच नहीं रह जाता।

-जापानी शराबियों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं और उन्हें भी झूमते-लुढ़कते देखा जा सकता है।