Header Ads

ये साधु जमीन पर लेट अपने ऊपर उगाते हैं ज्वारे, 9 दिन तक हिलते भी नहीं



 यहां एक साधु ने नवरात्र पर्व पर अपने पूरे शरीर पर ज्वारे उगवाए हैं। 9 दिन पहले शरीर पर उगवाए गए ज्वारे अब बड़े हो गए हैं। इस दौरान ये दृश्य देखने दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। योगी बालक नाथ नाथ सम्प्रदाय के साधु रोहतक के अस्थल बोहर में बाबा मस्तनाथ मठ से ताल्लुक रखते हैं।



 पिछले 6 साल से योगी बालक नाथ जमीन पर लेटकर अपने ऊपर जौ उगाने की क्रिया के साथ नवरात्र व्रत रखते आ रहे हैं। हर साल वह किसी नई जगह व्रत पूरा करते हैं और इस बार उनका संकल्प फतेहाबाद जिले के टोहाना में शिव नन्दीशाला में संपन्न हुआ।


- इस बारे में शिव नन्दीशाला के मैनेजर धर्मपाल सैनी और बाबा के शिष्य राज नाथ बताते हैं कि योगी बालक नाथ ने उनके पास आकर यहां पर माता के नवरात्रों में तपस्या करने की इच्छा जताई। अब शुक्रवार को नौवीं के दिन उन्होंने अपनी तपस्या का समापन किया है।



 योगी बालक नाथ ने बताया कि वह पिछले 6 साल से ऐसा करते आ रहे हैं और हर साल नई जगह पर रहकर अपने अंदाज में नवरात्र व्रत रखते हैं। 12 नवरात्र तपस्या का संकल्प पूरा कर चुके योगी बालक नाथ ने यह भी बताया कि इसके लिए वह 15 दिन पहले ही तैयारी शुरू कर देते हैं। अन्न-जल छोड़ देते हैं, ताकि व्रत के दौरान मल-मूत्र बाधक न बनें। जब कण्ठ सूखता है तो ऊपर से कुछ पानी लगा लेते हैं।