Header Ads

बकरी ने 8 पैरों वाले मेमने को दिया जन्म, लोग मान रहे चमत्कार


 छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिलें में 8 पैर वाले मेमने को देखने के लिए लोगों का हुजूम लग गया।
 एक बकरी ने दो मेमनों को जन्म दिया था, जिसमें एक तो नॉर्मल था लेकिन दूसरा मेमना 8 पैरों के साथ इस दुनिया पर आया था। मेमने का मालिक इसे भगवान का चमत्कार और कृपा बता रहा तो डॉक्टर ने इसे जेनेटिक एबनॉर्मिलिटी बताया।

 बकरी का ये दुर्लभ मेमना सिर्फ दो दिन ही इस दुनिया में रहा उसके बाद उसकी डेथ हो गई। डेथ के बाद मालिक ने उसका पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया।


- बलरामपुर जिले के रामानुजगंज के ग्राम केवडाशीला में गुरुवार शाम को किसान दयाशंकर यादव के घर एक बकरी ने 2 बच्चों को जन्म दिया था।


- दयाशंकर गाय भैंस के साथ बकरियों को भी पालते हैं लेकिन जब उनकी बकरी अजीब मेमने को जन्म दिया तो वो भी घबरा गए उनका कहना था कि उन्होंनें आजतक ऐसा मेमना नही देखा।



- इससे पहले मई 2015 में कर्नाटक के मैसूर में बकरी ने इंसान के बच्चों की शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया था। बकरी के उस बच्चे के 2 हाथ, सिर, आंख और मुंह के बच्चे इंसानी बच्चे की तरह थे। इस मेमने के केवल कान और पैर ही बकरियों की तरह थे।