सुहागरात मना भाग गया पति, फिर पत्नी ने सुनाई उन चार दिनों की कहानी
प्रेमी के साथ पकड़ाई प्रेमिका की गांव वालों ने शादी करा दी। शादी के बाद लड़का चार दिन तक सुसराल में रहा और यहीं उसकी सुहागरात हुई। लेकिन विदाई के बाद पति अपनी दुल्हन को रास्ते में छोड़कर भाग गया। प्रेमी से मिले धोखे के बाद निक्की अब परेशान है और उसे सबक सिखाना चाहती है। निक्की ने कहा कि प्रेमी चंदन शादी का झांसा देकर मुझे अपने पास बुलाता था और जब अब शादी हो गई है तो अपनाने को तैयार नहीं है।
मामला बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर के रतनपुरा गांव का है। पीड़ित दुल्हन निक्की ने बताया कि 10 सितंबर की रात वो अपने प्रेमी से मिलने गांव के बाहर गई थी। ना जाने ये खबर कैसे गांववालों को लग गई। उन्होंने हम दोनों को पकड़कर शादी करा दी। शादी के बाद की सभी रस्में हमारे घर पर हुईं। इस दौरान चार दिन तक हम घर में पति-पत्नी की तरह रहे। शादी के बाद चंदन भी काफी खुश था।
- निक्की ने बताया कि चंदन और उसके घर के लोग मुझे स्वीकार नहीं कर रहे थे। शादी के बाद पांच दिन तक तो चंदन मुझे विदा कर ससुराल ले जाने की तैयार न हुआ।
- पुलिस, मुखिया और गांव के अन्य लोगों के प्रेशर के चलते शुक्रवार शाम को चंदन मुझे विदा कर ले जाने को तैयार हुआ। रास्ते में वह लगातार अपने दोस्तों को फोन कर रहे थे और कुछ प्लान कर रहे थे।
- गाड़ी जब रहसा चौक पर पहुंची तो मैंने देखा कि कुछ लड़के एक दुकान के बाहर खड़े हैं। मेरे पति चंदन ने उन्हें हाथ से इशारा कर बताया कि वह इस कार में हैं और आगे चलना है।
- हमारी कार जैसे ही सुनसान जगह पर पहुंची तो बाइक सवार कई लोग कार के पास पहुंचे और ड्राइवर को गाड़ी रोकने को मजबूर कर दिया।
- कार रुकते ही चंदन गेट खोलकर बाहर निकले और बाइक पर बैठकर अपने दोस्तों के साथ भाग गए।
आधी रात को प्रेमी से मिलने गांव से बाहर गई निक्की कुमारी को गांव के लोगों ने प्रेमी चंदन कुमार के साथ खेत में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। घटना 10 सितंबर की रात की है।
- रात को ही लड़की के परिजनों ने गांव के लोगों की मदद से चंदन और निक्की की शादी करा दी।
- हाजीपुर के घोसवर निवासी नंदू तिवारी की पोती निक्की कुमारी अपने ननिहाल रतनपुरा में नाना नागेंद्र चौधरी के यहां रहती है।
- उसे लालगंज के अगरपुर के अजय सिंह के बेटे चंदन से प्यार हो गया था। चंदन काफी समय से निक्की से मिलने आ रहा था।
- बताया कि चंदन से उसका प्रेम प्रसंग पिछले तीन साल से चल रहा है। शादी करने का वादा कर चंदन उसे अपने पास बुलाता था।
- 10 सितंबर की आधी रात को चंदन अपनी प्रेमिका से मिलने आया तभी पहले से घात लगाए ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया।
- रात में ही पंचायत के मुखिया, सरपंच सहित पंचों की उपस्थिति में दोनों की शादी करा दी गई।

Post a Comment