582 करोड़ रूपए में होगा राजा का अंतिम-संस्कार, 1 साल पहले हुआ था निधन
थाईलैंड में ईश्वर की तरह पूजे जाने वाले राजा भूमिबल अतुल्यतेज के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 70 सालों तक थाईलैंड पर राज करने वाले राजा अतुल्यतेज के अंतिम संस्कार के लिए पांच दिन की रॉयल सेरेमनी रखी गई है। बता दें कि थाईलैंड के 9वें राजा अतुल्यतेज का पिछले साल अक्टूबर में 88 साल की उम्र में निधन हो गया था। इसके बाद पूरे थाईलैंड में एक साल का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया था। अंतिम संस्कार में खर्च होंगे 3 बिलियन बाह्त (करीब 582 करोड़ रूपए)....
अंतिम संस्कार के लिए पहले ही 26 अक्टूबर की तारीख घोषित की जा चुकी थी। देश की मिलिट्री सरकार ने इसके लिए 3 बिलियन बाह्त (करीब 582 करोड़ रूपए) की रकम भी जारी कर दी थी।
- राजा के अंतिम संस्कार के लिए शिल्पकारों ने सोने का रथ बनाया है। इस रथ में राॅयल अर्न (कलश) के साथ भगवान की मूर्तियों को रखा जाएगा।
- अंतिम संस्कार में दुनियाभर से लोगों के आने की उम्मीद की जा रही है। रॉयल फैमिली और दूसरे देशों के अधिकारियों के बैठने के लिए क्रिमेटोरियम के पास ही एक रॉयल पवेलियन का भी इंतजाम किया जाएगा।
- इसके बाद ही राजा के बेटे महा वजीरालोंगकोर्न को देश के राजा के नए राजा के तौर पर गद्दी सौंपी जाएगी।
- राजा के अंतिम संस्कार के लिए बनाए गए राजधानी बैंकाॅक में बनाए गए सनम लुआंग क्रिमेटोरियम में इस दौरान भारी भीड़ जुटने की आशंका जताई जा रही है। थाईलैंड के लोगों का मानना हैं कि अंतिम संस्कार के बाद राजा स्वर्ग चले जाएंगे।
- चकरी राजपरिवार से आने वाले राजा भूमिबल 1946 में थाईलैंड के राजा बन गए थे। इस दौरान उन्हें थाईलैंड के लोगों को साथ लाने और देश में शांति बनाए रखने के लिए जाना गया। उनकी गिनती दुनियाभर के अमीर राजाओं में की जाती थी।
- राज भूमिबल दो सौ साल पुराने चकरी राजवंश के 9वें राजा थे। वो दुनियाभर में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले राजा के तौर पर जाने जाते हैं।
- उनके 70 साल लंबे राज में देश में 12 प्रधानमंत्री बदले, इसके अलावा लगभग 10 बार सैन्य-तख्तापलट की कोशिश भी हुई।

Post a Comment