डिजास्टर साबित हुई संजय दत्त की 'भूमि', 3 दिन में कमाए महज इतने करोड़
संजय दत्त की कमबैक मूवी 'भूमि' बॉक्सऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई है। 22 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने तीन दिन में महज 7.48 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म क्रिटिक्स का मानना है कि जिस फिल्म ने महज 3 दिनों में इतना कलेक्शन किया है वो अब शायद ही अपने नुकसान की भरपाई कर सके। बता दें कि 'भूमि' को उसके साथ ही रिलीज हुई न्यूटन और हसीना पारकर से ज्यादा बेहतर फिल्म माना जा रहा था। 30 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी है भूमि...
- फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ रुपए है। इसमें 22 करोड़ रुपए प्रोडक्शन कॉस्ट और 8 करोड़ रुपए प्रिंट और पब्लिसिटी के हैं।
- ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, पहले दिन भूमि ने महज 2.25 करोड़, दूसरे दिन 2.47 करोड़ और तीसरे दिन महज 2.76 करोड़ की कमाई की। इस तरह इसकी तीन दिनों की कुल कमाई 7.48 करोड़ पहुंची है।
- 'भूमि' ने रिलीज के पहले दिन 2.25 करोड़ कमाए, जबकि शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 2.47 करोड़ रहा. पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म की कमाई में सिर्फ 22 लाख रु. का इजाफा हुआ
- बता दें कि भूमि इंडिया में करीब 1894 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।

Post a Comment