UAE में हुई इमान अहमद की मौत, अब ये बनी दुनिया की सबसे वजनी महिला
273 किलो की डोना के नाम दुनिया की सबसे वजनी मां का गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड दर्ज है।
.दुनिया की सबसे वजनी महिला के रूप में फेमस इमान अहमद अब्दुलाती की सोमवार तड़के अबुधाबी के एक हॉस्पिटल में मौत हो गई।
उन्हें बेरियाट्रिक सर्जरी के लिए इसी साल फरवरी में मिस्र से मुंबई लाया गया था। इमान की मौत किडनी फेलियर्स और आंतों में जख्म की वजह से हुई है। इसी के साथ अब सबसे वजनी महिला का खिताब अमेरिका के न्यू जर्सी की रहने वाली डोना सिम्पसन के नाम हो गया है।
273 किलो की डोना के नाम दुनिया की सबसे वजनी मां का गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड दर्ज है। इस वजह से हुई इमान की डेथ ...
- अबुधाबी के ब्रुजिल हॉस्पिटल के मुताबिक, इमान की डेथ 25 सितंबर सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर हुई है। इमान की किडनी काम नहीं कर रही थी साथ उन्हें दिल की बीमारी भी हो गई थी।
- ब्रुजील हॉस्पिटल की डॉक्टर नाहिद हालवा के मुताबिक, 20 डॉक्टर्स की टीम इमान का इलाज कर रही थी। रविवार को इमान के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
तबियत बिगड़ने के बाद इमान को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। उनकी बॉडी के कई जगह इन्फेक्शन हो गए थे। इमान की डेथ की खबर मिलने के बाद उनकी पूरी फैमिली इजिप्ट से अबू धाबी पहुंच गई है।
- बता दें कि जब इमान अहमद इलाज के लिए मुंबई आई थी तो उनका वजन 500 किलोग्राम से ज्यादा था। मुंबई के सैफी अस्पताल ने इमान की मुफ्त सर्जरी करके उनका वजन 300 किलोग्राम कम कर दिया।
- मुंबई में तीन महीने तक रहने के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के वीपीएस हेल्थकेयर के बुर्जील अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमान चार मई को यूएई पहुंची थी।
डोना सिम्पसन बनी सबसे वजनी लेडी
- अमेरिका के न्यू जर्सी की रहने वाली 49 साल की डोना सिम्पसन का वजन 273 किलोग्राम है। उन्हें चलने फिरने में परेशानी होती है और उन्हें कहीं जाने के लिए एक खास गाड़ी की ज़रूरत पड़ती है।
- वे मुश्किल से 20 कदम चलने के बाद हांफने लगती हैं और हफ्तेभर में 750 डॉलर यानी 48804 रुपये का खाना चट कर जाती हैं। यानी महीने भर में डेढ़ लाख का खाना खाती है।
- डोना का कहना है कि उन्हें जापानी खाना, केक और डोनट बहुत पसंद है। वह एक बार में दर्जनों डोनट खा सकती हैं।
- सिम्पसन का कहना है कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें अच्छा लगता है, जब वह खाती हैं। आपको बता दें कि, डोनट काफी समय से दुनिया की सबसे वजनी महिला बनना चाहती थीं।
वर्ल्ड की सबसे हैवीवेट मदर हैं डोना
- 2007 में जब वह 241 किलो की थीं, तो उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया और गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स में सबसे मोटी मां के तौर पर नाम दर्ज कराया। उस वक्त 30 डॉक्टरों की टीम को एक बड़ा ऑपरेशन करना पड़ा था।
- डोना स्पेशल XXXXXXXL साइज के कपड़े पहनती हैं और एक वेबसाइट भी चलाती हैं, जहां लोग उन्हें खाते हुए देख सकते हैं।


Post a Comment