एक्टर टॉम आल्टर का निधन, 1988 में पहली बार लिया था सचिन का इंटरव्यू
टॉम ने 300 से ज्यादा फिल्मों और कई टीवी शो में काम किया था। उन्होंने 3 किताबें भी लिखी थीं।
पद्मश्री से सम्मानित एक्टर टॉम आल्टर का मुंबई स्थित अपने घर में निधन हो गया। वे 67 साल के थे। उनका स्किन कैंसर का इलाज चल रहा था।
उनके मैनेजर ने ये बात बताई। उन्हें 300 से ज्यादा फिल्मों और कई टीवी शो में काम किया था। उन्होंने 3 किताबें भी लिखी थीं।
1988 में सचिन तेंदुलकर का टीवी इंटरव्यू करने वाले टॉम पहले शख्स थे। सितंबर में हॉस्पिटल में हुए थे एडमिट...
- न्यूज एजेंसी के मुताबिक, टॉम, कैंसर की चौथी स्टेज पर थे। सितंबर में उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।
- टॉम के मैनेजर इस्माइल अंसारी ने बताया कि 28 सितंबर (गुरुवार) को वे घर वापिस आ गए थे और शुक्रवार को उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई।
- बेटे जेमी ने बताया कि वे कैंसर से लड़ रहे थे। वे हमेशा यही कहते थे कि मैं इससे बाहर आ जाऊंगा। पिछले साल उनका एक अंगूठा काटना पड़ा था।
टॉम का करियर
- 1976 से लेकर टॉम ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया।
- उनकी मशहूर फिल्मों में गांधी, शतरंज के खिलाड़ी, क्रांति, राम तेरी गंगा मैली, आशिकी, सरदार और परिंदा हैं।
- उन्होंने भारत एक खोज, जबान संभाल के, बेताल पचीसी जैसे टीवी शोज में भी काम किया। टॉम लगातार नाटकों में भी काम करते रहे।
- 2008 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया।
पर्सनल लाइफ
- अमेरिकन मूल के टॉम 22 जून, 1950 को मसूरी (तब उत्तर प्रदेश) में पैदा हुए थे।
- 1976 में उनकी पहली फिल्म चरस थी। 1977 में उन्होंने कैरोल इवान्स से शादी की। उनके एक बेटा जैमी और एक बेटी अफशां हैं।
- टॉम क्रिकेट के भी बड़े फैन थे। उन्होंने 10 साल न्यूज पेपर्स में वे क्रिकेट से जुड़े कई आर्टिकल्स भी लिखे।
- वे जर्नलिस्ट भी रहे। 1988 में पहली बार टॉम ने ही सचिन तेंदुलकर का टीवी इंटरव्यू लिया।


Post a Comment