ये है बिग बॉस11 के घरवाले
बॉलीवुड के सुल्तान यानि हमारे भाईजान सलमान खान जिनके आगामी प्रसारित होने वाले चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस11 के चर्चे हर और है.
बता दे कि इस शो को फिर से लाइमलाइट में लाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है. अब इसी के चलते हमे इस शो के बारे में कुछ नया व अलबेला सुनने को मिल रहा है.
आपको बता दे कि, शो को इस बार और दिलचस्प बनाने के लिए खूब तैयारी चल रही है. ऐसे में शो के लिए नया फॉर्मेट तैयार किया जा रहा है.
मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 के साथ जल्द ही छोटे पर्दे पर वापस आ रहा है.
इसके साथ ही शो में इस बार शामिल होने जा रहे सेलिब्रिटीज कंटेस्टेंट के नामों की चर्चा भी तेज हो चुकी है. शो में कौन-कौन कंटेस्टेंट होंगे,
हर कोई इस बारे में जानना चाहता है. चलिए हम आपको बताते हैं कि बिग-बॉस अपने इस 11वें सीजन में किन-किन पर्सनालिटीज को घर के अंदर जगह देंगे. इस बार का शो घरवाले और पड़ोसियों के कॉन्सेप्ट पर आधारित है.
जिसमें 4 कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं जो शो का हिस्सा बने नजर आएंगे. आपको बता दे कि टीवी रियलिटी शो बिग बॉस11 के घर में हमे एक्टर गौरव गेरा पिंकी पड़ोसन बने हुए नजर आएंगे.
ज्योती कुमारी: बिग बॉस 11 में इस बार मसौदी, पटना की ज्योती कुमारी होंगी. बिहार की रहने वाली ज्योती बताती हैं कि वह एक चपरासी की बेटी हैं. वह कहती हैं, ‘एक मामूली चपरासी की बेटी के सपने मामूली हों ये जरूरी नहीं.’
शिवानी दुर्गा: शो की दूसरी कंटेस्टेंट दिल्ली से सटे नोएडा की शिवानी दुर्गा हैं. शिवानी एक स्पिरिचुएल गुरु हैं. वह कहती हैं, ‘एक तलाब की मछली गंदी है तो इसका मतलब यह नहीं कि पूरा तालाब गंदा हो.’
सपना चौधरी :शो की तीसरी कंटेस्टेंट सपना चौधरी हैं. हरियाणा की मशहूर कलाकार सपना चौधरी अपने डांस मूव्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहीं. वहीं सपना कहती हैं,
‘अगर मैं अश्लील हूं तो बॉलीवुड में आइटम नंबर करने वाली हर हीरोइन अश्लील है.’
जुबैर खान: शो में मुंबई के जुबैर खान भी कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगे. वह कहते हैं, ‘अंडरवर्ल्ड में मेरा निकाह जरूर हुआ है, लेकिन अपनी पहचान मैंने खुद बनाई है.’


Post a Comment