इन 10 बातों से मालूम हो जाता है वृष राशि के लोगों का स्वभाव
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे या वो है,
वे वृषभ राशि के होते हैं।
ज्योतिष के अनुसार यहां जानिए वृषभ राशि के लोगों की 10 खास बातें...
1. इस राशि का चिह्न बैल है। बैल स्वभाव से ही अधिक पारिश्रमी और बहुत अधिक बलवान होता है, साधारणत: वह शांत रहता है, किन्तु क्रोध आने पर उग्रहोजाता है।
2.बैल के समान स्वभाव वृष राशि के लोगों में भी पाया जाता है। वृष राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है|
3. आपके जीवन में पिता पुत्र का कलह रहता है, व्यक्ति का मन सरकारी कार्यों की ओर रहता है। सरकारी ठेकेदारी का कार्य करवाने की योग्यता रहती है|
4. पिता के पास जमीनी काम या जमीन से संबंधित काम से धन प्राप्त करते हैं। इस राशि के अधिकतर लोग तामसिक भोजन में अपनी रुचि दिखाते है।
5. गुरु का प्रभाव इन लोगों में ज्ञान के प्रति अहम भाव को पैदा करने वाला होता है, वह जब भी कोई बात करता है तो स्वाभिमान की बात करता है।
6. सरकारी क्षेत्रों की शिक्षा और उनके काम वृष राशि के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
7. किसी प्रकार से केतु का बल मिल जाता है तो ये लोग सरकारी अफसर बनने की योग्यता रखता है। मंगल के प्रभाव से व्यक्ति के अन्दर कोध बढ़ता है।
8. कल कारखानों, स्वास्थ्य कार्यों और जनता के झगड़े सुलझाने का कार्य ये लोग कर सकते हैं। इनकी माता के जीवन में परेशानी ज्यादा होती है।
9. आपके जीवन में व्यापारिक यात्राएँ काफी होती हैं, अपने ही बनाए हुए उसूलों पर जीवन चलाता है।
10. हमेशा दिमाग में कोई योजना बनती रहती है। कई बार अपने किए गए षडयंत्रों में खुद ही फंस भी जाते हैं। ये सौन्दर्य प्रेमी और कलाप्रिय होते हैं। कलाके क्षेत्र में नाम कमाते हैं।

Post a Comment