ये है इतिहास का सबसे खतरनाक मार्शल आर्टिस्ट, एक उंगली से ही स्टील की केन में छेद कर देता था
भले ही आज वह हमारे बीच नहीं हैं, पर जब-जब मार्शल आर्ट की बात होगी और उस एक इंसान का नाम ना लिया जाए ऐसा हो नहीं सकता। हम बात कर रहे हैं 'द ग्रेट ब्रूस ली' की।
मार्शल आर्ट्स के बादशाह कहे जाने वाले ब्रूस ली को लोग उनकी एक्शन से भरपूर फिल्मों और मार्शल आर्ट के लिए जानते हैं। वहीं जब भी उनके बारे में सोचो तो एक ही ऐसे शख्स की छवि सामने आ जाती है जिसमें बिजली जैसी फुर्ती है।
इतिहास के सबसे खतरनाक और सबसे बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली ने 20 जुलाई 1973 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। जानते हैं उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें।
ब्रूस ली का जन्म 27 नवम्बर 1940 को चीनी सैन फ्रांसिस्को के चायना-टाऊन में स्थित चीनी अस्पताल में हुआ था।
साल कि उम्र में उन्होंने वाशिंगटन विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और बिलों का भुगतान करने के लिए कुंग फू सिखाना शुरू किया।
उनकी तेजी का उस वक्त अंदाजा लगाया गया जब 1962 में ब्रूस ली ने एक फाइट के दौरान अपने विपक्षी पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ 15 पंच और एक किक जड़ दिए। यह कारनामा ब्रूस ली ने महज 11 सेंकेड के अंदर किया था।
ब्रूस ली की तेजी आम इंसान से कहीं ज्यादा तेज थी। उनकी किक की रफ्तार इतनी तेज थी कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें एक शूट को 34 फ्रेम धीरे करना पड़ता था। ताकि दर्शकों को ये महसूस ना हो कि वह नकली एक्टिंग कर रहे हैं। क्योंकि एक आम इंसान के लिए इतनी तेजी में लात/किक मारना पॉसिबल नहीं था।
हर किसी का एक आइडल होता है। ऐसे ही ब्रूस ली गामा पहलवान के बहुत बड़े फैन थे। वैसे ली बॉक्सर मोहम्मद अली के भी फैन थे और उनका सपना था उनके साथ एक बार फाइट करें।
कमाल की बात ये कि ब्रूस ली ने बदमाशों से लड़ने के लिए मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया था। फिर क्या उसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
जहां ली मार्शल आर्ट किंग से आज तक मशहूर हैं। वहीं वह एक अच्छे चा-चा डांसर के रूप में भी जाने जाते थे। ली ने 1958 में हांग कॉंग का चा-चा डांस कॉम्पिटिशन भी जीता था।
ली इतनी तेज थे कि उन्हें 3 फुट से हमला करने में 0।05 सेकेंड लगते थें। वहीं वह 2 उंगलियों से पुश-अप कर लिया करते थे। ब्रूस ली ने सर्जरी से अपनी पसीना बनाने वाली ग्रंथि को निकालवा दिया था...


Post a Comment