Header Ads

छत तोड़कर भागने की फिराक में थे 10 खूंखार कैदी, एक गलती पड़ गई भारी



ब्राजील की जेल से अक्सर कैदियों के भाग जाने की घटनाएं सामने आती हैं। इसके लिए कैदी तरह-तरह के तरीके आजमाते हैं। ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है। यहां की कासा डी कस्टडिया जेल में बंद कुछ कैदियों ने जेल से भागने के लिए सेल की छत में एक बड़ा होल कर लिया था। इसके जरिए करीब 10 कैदी भागने में सफल ही होने वाले थे, लेकिन एक गलती के चलते पुलिस को इसकी भनक लग गई और कैदियों का पूरा प्लान चौपट हो गया। फंस गया था एक कैदी का पैर....

- जेल में मौजूद करीब 10 कैदियों के ग्रुप ने भागने के लिए सेल की कांक्रीट सीलिंग में होल कर लिया था।

- एक-एक कर करीब 8 कैदी होल से बाहर निकल गए थे, लेकिन इसी दौरान एक कैदी होल में फंस गया और छटपटाने लगा।

- कैदी की आवाज पुलिस के कानों तक पहुंच गई और इस तरह पुलिस कैदियों तक पहुंच गई।
- मजेदार बात ये है कि इस दौरान एक ऑफिसर ने मोबाइल से घटना की फोटोज कैप्चर कर ली थीं।

- इन फोटोज में कैदी होल से निकलने की काफी कोशिश करता दिखाई दे रहा है और जेलकर्मी उसका मजा ले रहे थे।

- जेल के एक अधिकारी के बताए मुताबिक, कैदी सीलिंग में होल करके छत पर पहुंचने और वहां से भागने की फिराक में थे।



जेल के एक अधिकारी के मुताबिक लगातार बढ़ती भीड़ के चलते कैदी कई बार इस जेल से भागने की कोशिश कर चुके हैं।

- अधिकारी ने ये भी जानकारी दी कि ‘कासा डी कस्टडिया’ जेल में 336 कैदियों की कैपेसिटी हैं, लेकिन यहां इस वक्त 1036 कैदी हैं, यानि तीन गुना ज्यादा।

- प्लान में शामिल सभी कैदियों को जेल के दूसरे सेक्शन में अलग-अलग रखा गया है। सीलिंग पर बने गड्ढे को भी दोबारा भर दिया गया है।


 इससे पहले तेरेसिना की ‘इरमाओस गेडो’ जेल से भी कैदी दो बार भागने की कोशिश कर चुके हैं। हालांकि दोनों ही मौकों पर पुलिस ने कैदियों को पकड़ लिया था।

- जेल के अधिकारी डेनियल ओलिवेरा के मुताबिक ‘कैदियों की इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। डेनियल ने कैदियों के ‘एसकेप प्लान’ को असफल बनाने में कस्टडी टीम का बड़ा हाथ बताया।