इस एक्टर की हीरोइन बनाना चाहता थी हनीप्रीत, ऐसी थी बाबा की प्लानिंग
साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम तो रोहतक जेल में 20 साल की सजा काट रहा है, लेकिन बाबा के जेल जाने के बाद सबसे ज्यादा कोई चर्चा में है तो वह है राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत। दोनों को लेकर रोज नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। बाबा के रिश्तेदार और पूर्व डेरा प्रेमी भूपेन्द्र गोरा ने मीडिया को बताते हुए हनीप्रीत के बारे में एक और खुलासा किया है।इस एक्टर के साथ फिल्म करना चाहती थी हनीप्रीत...
राम रहीम और हनीप्रीत के फिल्मी सपनों की नई कहानी सामने आई है। एक चैनल के मुताबिक हनीप्रीत अक्षय कुमार के साथ फिल्में करना चाहती थी।
- भूपेंद्र गोरा के अनुसार, हनीप्रीत के लिए बाबा राम रहीम अक्षय कुमार के साथ मीटिंग भी करने वाला था। जिसमें फिल्म को लेकर बात होनी थी।
- हनीप्रीत अक्षय कुमार के अलावा सलमान खान के साथ भी फिल्में करना चाहती थी। बताया जाता है कि बाबा, हनीप्रीत की हर बात पूरी करता था।
- सूत्रों की माने तो बाबा ने मुंबई में 4 बड़े आलीशान फ्लैट भी खरीद लिए थे। उसने वहां एक स्टूडियो भी बना लिया था। बाबा का एक स्टूडियो सिरसा में है।
- बताया तो यहां तक जाता है कि बाबा ने बॉलीवुड के नामी-गिरामी टेक्नीशियन परमानेंट तौर पर हायर भी कर लिए थे।
हनीप्रीत को बॉलीवुड में आने का इतना क्रेज था कि वह इंडियन फिल्म एसोसिएशन की लाइफटाइम मेंबर भी बन चुकी थी।
- हनीप्रीत ने इंडियन फिल्म एसोसिएशन में उसने खुद को बतौर डायरेक्टर और एक्टर को तौर पर रजिस्टर्ड भी करवा दिया था।
- राम रहीम हनीप्रीत के लिए बॉलीवुड फिल्मों से आगे निकलकर हॉलीवुड में फिल्में बनाना चाहता था।
- बताया जाता है कि राम रहीम का फिल्में बनाने के पीछे एक बहुत बड़ा खेल था, इससे वह अपने काले धन को सफेद कर रहा था।
हनीप्रीत को फिल्में बनाने और उनमें एक्टिंग करने का शौक पहले से ही था। इसलिए उनकी बनाई हर फिल्म में हीरो राम रहीम तो एक्ट्रेस हनीप्रीत होती थी।
- इतना नहीं एक्टिंग के अलावा हनीप्रीत बाबा की कई फिल्मों का डायरेक्शन भी कर चुकी है। हनीप्रीत को एक्टिंग करने का शौक बचपन से ही था।
- कुछ दिनों पहले एक टीवी चैनल की हनीप्रीत की सीक्रेट डायरी हाथ लगी थी, जिसमें हनीप्रीत ने लिखा है कि वह किस एक्टर-एक्ट्रेस पसंद करती थी।
- डायरी के पेज पर बॉलीवुड स्टार सलमान-शाहरुख खान और आमिर खान जैसे बड़े स्टार की उसने फोटो लगा रखी थी।
- हनीप्रीत सबसे ज्यादा अगर किसी एक्ट्रेस को पसंद करती थी वह थी काजोल। डायरी में काजोल की फोटो लगी है, जिसके उपर लिखा है HOW Sweet।

Post a Comment