सेक्स रैकेट में फंस बदनाम हुई थी ये एक्ट्रेस, अब BF के साथ शेयर कीं फोटो
बॉलीवुड और साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद इन दिनों एकता कपूर के सीरियल 'चंद्रनंदिनी' में नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड रोहित मित्तल के साथ कुछ रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
बता दें कि श्वेता पिछले तीन साल से फिल्ममेकर रोहित मित्तल को डेट कर रही हैं। श्वेता के मुताबिक, "हम अपने रिलेशनशिप को एन्जॉय कर रहे हैं। अभी तक हमने शादी के बारे में नहीं सोचा है।
लेकिन हमारा रिश्ता अच्छा चल रहा है। रोहित से मेरी पहली मुलाकात फैंटम फिल्म्स में हुई थी।" फैंटम फिल्म्स में स्क्रिप्ट कंसलटेंट रही हैं श्वेता...
श्वेता बसु अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स में बतौर स्क्रिप्ट कंसलटेंट करीब डेढ़ साल तक काम कर चुकी हैं। रोहित से उनकी पहली मुलाकात यहीं हुई थी।
वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित मित्तल शॉर्ट फिल्म 'ऑटोहेड' को डायरेक्ट कर चुके हैं। वे भी फैंटम में ही काम करते हैं।
जब दो साल पहले सेक्स स्कैंडल में फंसी...
साल 2014 में हैदराबाद के बंजारा हिल्स में एक सेक्स स्कैंडल में श्वेता बसु का नाम आया था। दो महीने तक रेस्क्यू होम में गुजारने के बाद वे घर लौटीं थीं। हालांकि, बाद में श्वेता को हैदराबाद सेशन कोर्ट ने इस मामले में क्लीन चिट दे दी थी।
आखिरी बार 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में दिखीं श्वेता...
सेक्स रैकेट में नाम आने के बाद लंबे समय तक उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। हालांकि 2017 में वरुण धवन की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में उन्होंने काम किया।
वैसे अप्रैल, 2016 में श्वेता के पिता ने ये संकेत पहले ही दे दिए थे कि वे जल्दी ही करन जौहर की अपकमिंग फिल्म में नजर आ सकती हैं। फिल्मों के साथ श्वेता ने 'कहानी घर-घर की' और 'करिश्मा का करिश्मा' जैसे टीवी सीरियल्स में भी एक्टिंग की है।
इन फिल्मों में काम कर चुकीं श्वेता...
श्वेता ने 'मकड़ी', 'इकबाल', 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। इसके बाद उन्होंने साउथ एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बनाई।


Post a Comment