Header Ads

PHOTOS: फैंस चिल्लाते रहे, सलमान ने एक बार भी देखा तक नहीं


आर्म्स एक्ट प्रकरण में जमानत मुचलका भरने जोधपुर पहुंचे बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान को देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे फैंस से निपटने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बड़ी संख्या में मौजूद फैंस उनकी एक झलक देखने को बेसब्र हो उठे। कई फैंस उनकी कार के पीछे भी भागे। वहीं सलमान ने एक बार भी अपने फैंस की तरफ सिर उठाकर नहीं देखा। ऐसा था कोर्ट के बाहर का नजारा...

- सलमान खान को आज जिला न्यायालय में उपस्थित रहकर अपना बेल बांड भरना था, लेकिन न्यायाधीश का पद रिक्त होने के कारण इस न्यायालय के लिंक कोर्ट मंडोर रोड स्थित एडीजे कोर्ट में पेश होना पड़ा।

- हमेशा व्यस्त रहने वाली इस रोड पर सलमान के फैंस बड़ी संख्या में पहले से पहुंच गए। सलमान के वहां पहुंचते ही सभी उनकी एक झलक देखने को सलमान-सलमान चिल्लाते हुए उनकी तरफ लपके, लेकिन पहले से बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस ने किसी को उनके पास फटकने नहीं दिया।

- कार से नीचे उतरने के बाद सलमान ने बार भी अपनी गर्दन नहीं घुमाई और अपने बॉडीगार्ड शेरा व अन्य के कड़े सुरक्षा घेरे में सधे कदमों के साथ कोर्ट में प्रवेश कर गए।
- कोर्ट में प्रवेश करते ही उन्होंने अपना चश्मा हटा लिया। महज तीन मिनट में कोर्ट में बेल बांड पर हस्ताक्षर कर बाहर निकले सलमान ने कार में सवार होने से पूर्व एक बार फिर चश्मा लगा लिया।

- वापसी में भी सलमान ने अपने फैंस को निराश किया और उनकी तरफ देखा तक नहीं। वे सीधे कार में सवार हो गए। उनकी कार रवाना होते ही कई फैंस उनके पीछे भागे, लेकिन पुलिस ने उन्हें कार तक पहुंचने नहीं दिया।