पति ने लिए लड़के के साथ सात फेरे, शादी में शामिल हुए पत्नी ने खींचे फोटो
मूसाखेड़ी के आलोक नगर में गुरुवार रात एक अनोखी शादी हुई। शादी का मंडप सजा था, बाजे भी बज रहे थे। लेकिन यहां दूल्हा तो था, लेकिन दुल्हन नहीं। यहां एक लड़के ने दूसरे लड़के से ब्याह रचाया। इस दौरान दूल्हे की पत्नी भी शादी में शामिल हुई और फेरे के दौरान मुस्कुराते हुए चावल और फूल बरसाए। फेरे के बाद दोनों ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और फिर पार्टी भी दी। क्या है पूरा मामला...
- आप सोच रहे होंगे कि ये लेस्बियन जोड़ा होगा, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं था। ये शादी रूठे हुए इंद्रदेव को मनाने के लिए रचाई गई। बुजुर्गों का मानना है कि इस टोटके से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और अच्छी बारिश होती है।
- मूसाखेड़ी के राधा-कृष्ण मंदिर में गुरुवार रात बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। शादी के मंडप में शहनाई गूंज रही थी और लोग दूल्हा-दुल्हन का इंतज़ार कर रहे थे। यहां दूल्हा तो पहुंचा, लेकिन दुल्हन की जगह एक दूसरा दूल्हा भी आ गया। मंडप में दूल्हे के वेश में दो दोस्त सखाराम और राकेश आए और पंडितजी ने उनके सर सेहरा सजा दिया।
- दोनों दोस्तों ने दूल्हा-दुल्हन बनकर सात फेरे लिए और फिर सखाराम ने रमेश के गले में मंगल सूत्र बांध दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोग नाचते गाते रहे। इस शादी में सखाराम की पत्नी भी मंडप में मौजूद थी। वह हंसते दूल्हा बने अपने पति पर फूल बरसा रही थी।
- रमेश के परिजन भी शादी में शामिल थे। फेरे के बाद दोनों ने दूल्हा-दुल्हन की तरह वहां मौजूद बुजुर्गों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद भी लिया। शादी के आयोजक रमेश तोमर ने बताया कि इन दोनों के बीच ऐसा वैसा कोई रिश्ता नहीं है। दरअसल ये शादी एक टोटके की तरह की गई थी।
भगवान को जगाने के लिए किया था टोटका
- आयोजक तोमर ने शादी को लेकर बहुत ही दिलचस्प बात कही। उन्होंने कहा कि जब सरकार कोई आवश्यक काम करना भूल जाती है तो विपक्ष आंदोलन करके उसे जगाता है। ऐसे ही हम ये टोटका करके सोए हुए इंद्र भगवान को जगाना चाहते हैं। लगभग पूरा सावन निकल चुका है, लेकिन अभी तक इंदौर में सामान्य वर्षा भी नहीं हुई है। हमें उम्मीद है कि इस आंदोलन से इंद्र भगवान की नींद खुलेगी और वो इंदौर में बारिश करेंगे।

Post a Comment