खूबसूरत गर्लफ्रेंड ने डाली काले प्रेमी के साथ Photos, यूं उड़ा लड़के का मजाक
प्यार न लुक्स देखता है, न पैसा। प्यार दो लोगों को पहली नजर में भी हो सकता है, चाहे दोनों के बीच में कितना ही अंतर क्यों न हो? लेकिन दूसरे लोग कपल्स को जज करने और अपनी राय जाहिर करने से पीछे नहीं हटते। कंबोडिया के फ्नोम पेन्ह और उनकी गर्लफ्रेंड क्वान डी की तस्वीरें पिछले दिनों सोशल साइट्स पर चर्चा में थी। दरअसल, गर्लफ्रेंड की खूबसूरती के कारण बेचारे फ्नोम को लोगों ने निशाने पर ले लिया। लोगों ने किए लड़के पर भद्दे कमेंट्स...
फ्नोम और क्वान साथ में काफी खुश हैं। फोटोज में इनके बीच का प्यार और साथ साफ दिखाई पड़ता है। क्वान फ्नोम के साथ अपनी फोटोज फेसबुक पर शेयर करती रहती हैं। क्वान अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ काफी खुश हैं और ये खुशी उनकी तस्वीरों से भी जाहिर होती है। लेकिन कुछ लोगों ने इनके प्यार की जगह दोनों के लुक्स के बीच के अंतर को चर्चा का विषय बना दिया।
दरअसल, जहां क्वान का रंग साफ है, वहीं फ्नोम डार्क कॉम्प्लेक्शन के हैं। ऐसे में कई लोगों ने फ्नोम का मजाक बनाया। रंग और लुक से इतर क्वान अपने ब्वॉयफ्रेंड के स्वभाव से काफी प्रभावित हैं। इतना ही नहीं, वो क्वान पर काफी प्राउड फील करती हैं।
कुछ ने की तारीफ तो कुछ ने उड़ाया मजाक
दोनों की तस्वीरें अचानक सोशल साइट्स पर ट्रेंड करने लगी। हालांकि, सभी ने इनका मजाक नहीं बनाया। कुछ ऐसे लोग भी इंटरनेट पर मौजूद हैं, जिन्हें इनके बीच का प्यार नजर आया। लोगों ने इस कपल की तारीफ की, साथ ही, दोनों को हमेशा ऐसे ही खुश रहने की दुआ भी दी। लेकिन कुछ लोगों से इनका प्यार देखा नहीं गया। रंग और लुक्स को आधार बनाकर उन्होंने इस कपल का काफी मजाक बनाया। हालांकि, इन सब चीजों का प्रभाव इनके रिश्ते पर जरा सा भी नहीं पड़ा। दोनों साथ काफी खुश हैं।

Post a Comment