कौड़ियों के भाव नहीं बिक रही थी कबाड़ी मर्सडीज, फिर शख्स ने यूं बदला Look
अगर आप में क्रिएटिविटी है, तो आप किसी बेकार चीज को कीमती भी बना सकते हैं। यूरोप के लिथुआनिया में रहने वाला एक शख्स उस समय चर्चा में आया था, जब उसकी क्रिएटिविटी ने अच्छे-अच्छों को हैरान कर दिया था। जिस खटारा कार को कोई खरीदने को तैयार नहीं था, उसका इस शख्स ने ऐसा कायापलट किया कि देखने वाले को यकीन ही नहीं हो पाया। स्पोर्ट्स कार, जो कभी थी खटारा
लिथुआनिया के इस शख्स के कारनामे कई वेबसाइट्स पर छाए हुए थे। लेकिन हैरानी की बात है कि इस शख्स की पहचान कहीं मौजूद नहीं है। ये शख्स बेकार और खटारा हो चुकी गाड़ियों की मरम्मत कर उसे बेहतरीन लुक देने के लिए जाना जाता है।
इस शख्स को सबसे ज्यादा नाम तब मिला था, जब उसने एक पुरानी Mercedes-Benz CLK-Class को स्पोर्ट्स कार में बदल दिया था। इस खटारा कार को देख कोई सोच भी नहीं सकता था कि इसे चमचमाती स्पोर्ट्स कार में बदला जा सकता है। लेकिन फोम और कार्डबोर्ड्स के जरिए इस शख्स ने पुरानी कार को नया लुक दे दिया।


Post a Comment