Header Ads

इस मंत्री ने अपनी GF से दो बार की थी शादी, ऐसी है इनकी LOVE स्टोरी


यूपी के कैबिनेट मंत्री मोहसिन रजा ने गुरुवार को अपना मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाया। उनके साथ पिता हैदर रविक, मां शाहिदा बेगम और ससुर जमाल हामिद भी पहुंचे। क्रिकेटर से पॉलिटीशियन बने मोहसिन और उनकी पत्नी फौजिया दो बच्चों के माता-पिता हैं। दोनों ने ४, सितंबर २००१, को शादी की थी।

- अर्शी बताते हैं, "भाई ने कभी जमाने की फिक्र नहीं की। हम शिया हैं और भाभी सुन्नी। इस डिफ्रेंस के बावजूद इन्होंने अपनी लव स्टोरी को सक्सेसफुल बनाया।"

- "मोहसिन और फौजिया की मुलाकात १९९९, में लखनऊ में एक फैमिली फंक्शन के दौरान हुई थी। दोनों फैमिली एक दूसरे को पहले से जानती थीं।"

- "भाभी ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से MBA किया था। उसके बाद वो यूएई के शारजाह में केनवुड नाम की कंपनी में जॉब करने लगीं। ऐसे में मोहसिन घरवालों से झूठ बोलकर कभी टूर्नामेंट के बहाने तो बिना बताए शारजाह भाभी से मिलने जाते थे। हमारी फैमली को पता चला तो हमने रिश्ते को राजी-खुशी अपना लिया, लेकिन भाभी के घरवालों को हमारे शिया होने पर एतराज था।"

- "भाई की कोशिशों के बाद किसी तरह मामला फाइनल हुआ। 2 साल के अफेयर के बाद उन्होंने शिया और सुन्नी, दोनों रीति-रिवाजों से शादी की। एक शादी उन्होंने शारजाह में ही की थी। आज उस बात को 16 साल हो चुके हैं।"

अर्शी रजा ने बताया, "हमारी फैमिली उन्नाव के सफीपुर में रहती थी। १९८२, में मोहसिन भाई करियर बनाने के लिए लखनऊ आए और लखनऊ क्रिकेट क्लब से खेलना शुरू किया। वो यहां किराए के कमरे में रहते थे। एक बार ऐसी जगह रूम मिला, जहां रात में १२, बजे पानी आता था। जिस दिन वो पानी भरने से चूक जाते, क्रिकेट प्रैक्टिस पर नहीं जाते थे।"
- "मोहसिन अंडर १९, क्रिकेट में सबसे ज्यादा सफल रहे। उन्होंने स्थानीय शीशमहल ट्रॉफी, वीनू मांकड़ स्टेट टूर्नामेंट और सीके नायुडु टूर्नामेंट में भी पार्टिसिपेट किया।"

अर्शी बताते हैं, "मोहसिन ने क्रिकेट के बाद मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया। उन्होंने पहला एड शूट साइमंड्स बैट के लिए किया था, जिसकी शूटिंग लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई। १९९५, में 'प्रिंस ऑफ लखनऊ' भी चुने गए। दूरदर्शन का पॉपुलर सीरियल 'नीम का पेड़' में भी नजर आए थे।"