देश में मचे खून-खराबे के बीच फैशन शो, मॉडल्स का ऐसा था अंदाज
अफगानिस्तान करीब एक दशक से आतंकवाद और हिंसा की आग में झुलस रहा है। इसके बावजूद यहां लोगों में खुशी से जिंदगी जीने का जज्बा कायम है। यहां एक फैशन शो ऑर्गेनाइज किया गया था, जिसमें 20 मॉडल्स ने हिस्सा लिया। इनमें 6 लड़कियां भी शामिल हुईं। फैशन शो में जुटे २००, से ज्यादा दर्शक....
- राजधानी काबुल में पिछले हफ्ते यह फैशन शो ऑर्गेनाइज किया गया, जिसमें 20 मॉडल्स रैंपवॉक करते नजर आए।
- आतंकी संगठन तालिबान से जूझ रहे इस देश में पिछले 10 सालों में तीसरी बार फैशन शो ऑर्गेनाइज किया गया है।
- ऑर्गेनाइजर अजमल हकीकी के मुताबिक, “इस फैशन शो के जरिए वो पूरे अफगानिस्तान की विविधता को दिखाना चाहते थे।
- उन्होंने कहा कि इस शो पर भी आतंकी हमले का साया था लेकिन इसके बावजूद हमने ये शो ऑर्गेनाइज किया।
- शो में मॉडल्स ने अफगानी ट्रेडिशन को पेश करने वाली ड्रेसेज पहन रैंपवॉक किया। अफगानी डिजाइनर्स ने ही ये कपड़े तैयार किए थे।
- तालिबान के खौफ के बावजूद शो को देखने के लिए २००, से ज्यादा दर्शक पहुंचे और लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा।

Post a Comment