माथे पर जूड़ा बंधे बच्चे ने लिया जन्म, लोगों ने माना भगवान शिव का अवतार
एक महिला ने गुरुवार को कानपुर में अद्भुद बच्चे को जन्म दिया। उसके सिर पर जूड़ा बंधा था। ऐसे में लोगों ने भगवान शिव का अवतार मानकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। भीड़ जुट गई और लोग पैसे, फूल आदि चढ़ाने लगे। ढोल-नगाड़े की थाप पर भजन गाया जाने लगा।
-घटना कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के द्विवेदी नगर की है। यहां के निवासी सुरेश चन्द्र विश्वकर्मा प्राइवेट नौकरी करते हैं। पत्नी सावित्री, बेटे रवि, हरिशंकर और सुभम और बेटी राधा के साथ रहते हैं।
-सुरेश चन्द्र के बड़े बेटे रवि की शादी डेढ़ साल पहले आरती से हुई थी। आरती ने गुरुवार दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर इस अद्भुत बच्चे को जन्म हुआ।
क्या कहते हैं परिजन
-रवि के ने कहा, ''जब मेरी मां ने बच्चे को पहली बार देखा तो चीख पड़ी। 10 मिनट तक बच्चा जिन्दा रहा, इसके बाद उसकी मौत हो गई। बच्चे को बाहर निकाला गया तो देखा कि उसकी आंखें अजीब सी थी। सिर पर भागवान शिव की तरह जुड़ा था। नीचे का धड़ लड़की की तरह था।''
-''क्षेत्र के बड़े बुजुर्ग इसे भागवान शिव का अर्धनारीश्वर अवतार बताया। इसके बाद यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई। आसपास क्षेत्र से लोग बच्चे को देखने के लिए पहुंच गए। बच्चे की मां ठीक है, लेकिन बच्चा नहीं बच सका।''
-बच्चे की दादी सावित्री ने बताया, हमारे घर में साक्षात भागवान शिव ने जन्म लिया। देखने के लिए लोगों का घर तांता लग गया, जो भी आ रहा था वह चढ़ावा चढ़ा रहा था। हमने भी ढोल-मंजीरा बजा कर भजन गाया।''
-दादा सुरेन्द्र चन्द्र विश्वकर्मा के मुताबिक, बच्चे के आने से हम सभी को बहुत खुशी थी। हम बच्चे को पूरे रिती-रिवाज के साथ उसका अंतिम संस्कार करेंगे। उसे गंगा में प्रवाहित करेंगे। इसके बाद अन्य क्रिया क्रम का कार्यक्रम करेंगे।

Post a Comment