Header Ads

सचिन ने दोस्त की आंखों पर बाम लगाकर मनाया था बर्थडे


.दोस्त ही होते हैं, जिन्हें हम चुनते हैं। साइंस कहता है कि जिनके दोस्त अच्छे हैं, उनका दिल स्वस्थ रहता है। सफलता हो या स्वास्थ्य, इन्हें हासिल करने के लिए अच्छे दोस्त होना जरूरी है। शायद इसीलिए भगवान ने जिन्हें हमें परिवार में नहीं दिया, उन्हें हमारा दोस्त बना दिया।

सचिन के बचपन के दोस्त और पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर अतुल रानाडे बताते हैं, 'सचिन बचपन से ही बेहद शरारती रहे हैं। स्कूल में हमारा टिफिन कब खा जाते थे, पता ही नहीं चलता था। हम उनका टिफिन कभी नहीं खा सके, क्योंकि शायद वो स्कूल आते ही उसे खत्म कर देते थे।'
- अतुल बताते हैं कि सचिन को "वो जब याद आए, बहुत याद अाए' गाना बहुत पसंद है। हम अक्सर इसे साथ में सुनते हैं।

- एक बार अतुल का जन्मदिन मनाने सचिन मसूरी गए थे। अतुल सो रहे थे। सचिन ने उनकी आंखों में बाम लगा दिया। अतुल उठे तो आंखें खूब जलने लगीं। सचिन मदद के बहाने से आगे आए और अब टूथपेस्ट आंखों में लगा दिया और खूब हंसने लगे।

- सचिन के करीबी दोस्तों में फैसल और विवेक पालकर भी हैं। फैसल कारों के शौकीन हैं, सचिन उनसे ही कारों की जानकारी लेते हैं।

- अतुल, सचिन के साथ स्कूल में पढ़ते थे। दोनों एक ही बेंच पर साथ बैठते थे। कई साल साथ में क्रिकेट भी खेला। वे आज भी सचिन के सबसे करीबी दोस्त हैं।