गलती से खुल गया लाउंज का गेट, मुंह छिपाने बेड के नीचे घुस गईं लड़कियां
राजधानी के पॉश इलाका गोमतीनगर स्थित पत्रकारपुरम चौराहे के पास गुरुवार को पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। ये रैकेट एक ब्यूटी पार्लर में चल रहा था। मौके से 7 युवती और 5 युवकों को अरेस्ट किया गया है। बता दें, जब पुलिस ने छापेमारी की तो मसाज सीट ओढ़कर युवक-युवतियां भागने लगे। मौके से कंडोम से लेकर कई सेक्स से जुड़ी दवाएं भी बरामद की गई हैं।
सीओ दीपक कुमार सिंह बताया, यह रैकेट गोमतीनगर स्थित पत्रकारपुरम के पास एक आलीशान मकान में चल रहा था। छापेमारी के दौरान पार्लर से दो रजिस्टर मिले हैं जिसमें सैकड़ों मोबाइल नंबर और कोड वर्ड लिखे हैं। यह पार्लर थाई वेलनेस और स्पा बॉडी मसाज के नाम पर रजिस्ट्रेशन कराया गया है।
-बताया जाता है कि ये सब अपना नंबर जस्ट डायल (एप्प) पर रजिस्टर करा रखे थे। अगर क्लाइंट का फोन दोबारा आ जाता था तो वह समझ जाते थे कि वो इंटरेस्टेड है।
-इसके बाद उसका नंबर रजिस्टर में अलग से नोट कर लेते थे। फिर उस व्यक्ति से कॉन्टैट कर अपने रेट लिस्ट के बारे में जानकारी देते थे और बताए स्थान पर मिलते थे।
-पुलिस को मसाज पार्लर से 15 पैकेट कंडोम और आईपील टैबलेट के 7 पत्ते मिले हैं। छापेमारी के दौरान कई मसाज सीट और लड़कियों के अलग-अलग तरह के कपड़े मिले हैं। एक युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में भी मिले।
-पुलिस ने मौके से ग्राहक बनकर गए वजीरगंज निवासी सारस्वत गोस्वामी, विभूतिखंड निवासी देवेंद्र सिंह, रामपुर निवासी समीर, प्रतापगढ़ निवासी अंकित वर्मा आदि को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा दो महिला कर्मचारी और मसाज के नाम पर सर्विस देने वाली 5 युवतियों को महिला थाने भेजा गया है।
सीओ प्रदीप कुमार ने बताया, एक महिला ने जाॅब के लिए मसाज पार्लर में अप्लाई किया था। जब वह काम के लिए पार्लर गई तो संचालक ने उसे रैकेट में शामिल होने के लिए कहा। उसने इसकी शिकायत 100 नंबर पर कर दी। पुलिस ने छापेमारी की तो सारा राज खुल गया।
-पार्लर का संचालक बलिया निवासी राजू शर्मा ने बताया, वह इससे पहले इंटीरियल डिजाइनिंग का काम करता था। जल्दी पैसे कमाने के लिए उसने 6 महीने पहले मसाज पार्लर चालू किया था, जिसकी आड़ में सेक्स रैकेट चला रहा था।
-बताया जाता है कि इसका रैकेट का जाल राजधानी समेत आसपास जिलों में भी फैला हुआ है। फोन कॉल के जरिए जो क्लाइंट्स उनके सेंटर तक नहीं पहुंच पाता था तो उसके बताए गए जगह पर भी सर्विस दी जाती थी। इसके लिए एक्सट्रा चार्ज वसूला जाता था।
-पुलिस की पूछताछ में संचालक राजू ने बताया, 1500, से लेकर 5 हजार रुपए तक रेट लिस्ट था।

Post a Comment