कपिल-सुनील के बाद इन दो कॉमेडियन्स के बीच हुआ झगड़ा, बंद हुई बातचीत
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के झगड़े के बाद कॉमेडी की दुनिया से खबर आ रही हैं कि एक और पॉपुलर कॉमेडियन्स की जोड़ी टूट गई है। ये जोड़ी है कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी की। दरअसल इनकी दोस्ती में आई खटास की वजह नया कॉमेडी शो 'द ड्रामा कंपनी' है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में दोनों काम कर रहे हैं, लेकिन कृष्णा को ज्यादा लाइमलाइट मिल रही है, जिस कारण सुदेश नाराज है। वे इस शो में अपने कैरेक्टर से भी खुश नहीं है। इस बात को लेकर पिछले दिनों हुई एक प्रेम कॉन्फ्रेंस में भी कृष्णा और सुदेश के बीच सबके सामने बहस हो गई थी।दोनों की आपस में बातचीत भी बंद है...
रिपोर्ट्स की मानें तो सुदेश और कृष्णा के बीच भी बंद हो गई है। सुदेश 'ड्रामा कंपनी' को कृष्णा के शो के तौर पर प्रोजेक्ट किया जाने की वजह से भी नाराज हैं। उन्होंने दोनों के बीच हुए विवाद की बात को खुद कबूल किया है। वहीं, कृष्णा का कहना है, 'हां, हम लोगों के बीच विवाद हुआ है, लेकिन इसे हम खुद ही दूर कर लेंगे। इन दिनों काम के अलावा हमारी आपस में कोई बात नहीं हो रही है। यहां तक कि मुझे उनसे बात करने के लिए उनके मैनेजर को फोन करना पड़ता है। मैं ऐसा बिल्कुल नहीं चाहता, मैं सुदेश जी की बहुत इज्जत करता हूं, मैंने उनसे कॉमेडी सीखी है। कोई भी कॉमेडी शो बिना टीम के नहीं चल सकता है'।
कृष्णा ने पुराने यादों को ताजा करते हुए आगे कहा, 'कॉमेडी सर्कस के दौरान मुझ से बेहतर और अच्छी लाइनें सुदेश को मिलती थीं। इस बात की शिकायत मैंने कभी भी नहीं की। यह शो मेरा अकेले का नहीं हैं यह पूरी टीम का शो हैं। अगर लोग 'ड्रामा कंपनी' को मेरा शो कह रहे हैं तो इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता। मैंने हमेशा ही शो मैं मुख्य किरदार निभाया है, मैं जानता हूं कि उन्हें भी अपने लिए ऐसा ही स्पेस चाहिए'।
बता दें कि सुदेश और कृष्णा की दोस्ती सालों पुरानी है। कॉमेडी सर्कस से दोनों की जोड़ी को एक खास पहचान मिली है। ऐसे में दोनों के बीच इस तरह के विवाद का होना फैंस के लिए बुरी खबर होने के साथ हैरान करने वाला मामला भी है। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुए विवाद के बाद इस जोड़ी में भी विवाद की शुरुआत होना कॉमेडी के चाहने वालों के लिए निराशा कर देने वाली खबर है।

Post a Comment