आखिर क्यों ये लड़की उतारती थी लड़कों के सामने अपने कपड़े, सामने आया ये सच
बुरहानपुर में गुरुवार को पुलिस के हत्थे एक ऐसा गिरोह चढ़ा जो देह व्यापार की आड़ में युवकों से लूट और ठगी करता था। गिरोह को संचालित करने वाले पति-पत्नी अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम देते थे। यहां पत्नी लड़कों को फंसाकर सूनसान जगह पर ले जाती थी और फिर लड़के के सामने कपड़े निकल देती थी। प्लान के अनुसार इसी दौरान पति अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचकर लड़के को डराते थे और फिर लूटपाट करते थे। पुलिस को कई महीनों से ऐसी सूचना तो मिल रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। पिछने महीने एक पीड़ित के सामने आने के बाद उसके भाई ने ग्राहक बनकर जवान की मदद से ठगी का पर्दाफाश किया। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर उनसे अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के अनुसार लालबाग बड़ा चिंचाला निवासी रूबीना ने सादिक से लव मैरिज की थी। शादी से पहले रूबीना का असली नाम रेखा था। वह लंबे समय से व्यापार व्यापार के क्षेत्र में लिप्त थी। वह शहर के कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में सक्रिय रहती थी। ज्यादातर वह जय स्तंभ और जिला अस्पताल के आसपास युवकों फंसाने के लिए पहुंचती थी। वह यहां से गुजरने वाले लड़कों को इशारा करती थी जैसे ही कोई उसके झांसे में आता चलते-चलते सौदा कर लेती।
सौदा तय होने के बाद रूबीना अपने पति सादिक को जगह के बारे में जानकारी दे देती थी। पति को कॉल करने के लिए वह राह चलते लोगों से मोबाइल मांगती थी। इसके बाद वह युवक को जंगल या फिर ऐसी जगहों पर लेकर जाती थी, जहां लोगों की आवाजाही कम हो। यहां वह लड़के के सामने अपने कपड़े निकाल देती थी, जैसे ही संबंध बनाने की बारी आती, उसका पति सादिक अपने कुछ मित्रों के साथ वहां पहुंच जाता था। इसके बाद वे युवक से मारपीट कर रुपए छीन लेते और फरार हो जाते थे। लोग बदनामी के डर से पुलिस तक नहीं पहुंचते थे। पति-पत्नी दो साल से ये धंधा चला रहे थे। इस दौरान इन्होंने 50 से ज्यादा लोगों को लूटा है। टीआई प्रदीप वाल्टर ने बताया पति-पत्नी के खिलाफ देह व्यापार, लूट और ठगी का केस दर्ज किया है।
शहर के एक युवक ने पिछने महीने कोतवाली थाने पर 13 हजार रुपए लूट की शिकायत की थी। पुलिस ने जांच की तो मामला कुछ उलछा हुआ समझ आया। इसके बाद युवक से कड़ी पूछताछ की गई तो उसने आपबीती सुनाई। भाई की कहानी सुन छोटे भाई ने इस गिरोह के पर्दाफाश की ठानी और पुलिस के साथ योजना बनाकर पूरे मामले का पर्दाफाश किया। इस पूरे खुलासे में एक जवान भी शामिल था।
गुरुवार दोपहर ग्राहक बनकर युवक जय स्तंभ के पास पहुंचा, यहां रुबीना से उसने 200 रुपए में सौदा किया, लेकिन उसने 300 रुपए की मांग की। सौदा तय कर उसने जवान को इशारा किया। लोहारमंडी गेट से दोनों हाईवे पर निकले, यहां से लोधीपुरा से ठाटर-बलड़ी की अोर पहुंचे। जंगल में जाकर दोनों संबंध बनाने लगे, यहां पति सहित चार युवक अचानक आ धमके। युवक से रुपए छिनने लगे, तभी मौके पर पुलिस जवान ने पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया।
दाबिश के दौरान सादिक और रुबीना तो पुलिस के गिरफ्त में आ गए, लेकिन उसके तीन साथी भागने में कामयाब रहे। कोतवाली टीआई ने जब पूछताछ की पहले ये अानाकानी करते रहे। सख्ती के बाद गुनाह कबूल कर लिया। रूबीना ने बताया लालाबाग, नेपानगर, चिंचाला की एक महिला उसकी गैंग में है। एक जिला अस्पताल, तहसील तो एक कोर्ट परिसर में सक्रिय रहती है।

Post a Comment