Header Ads

शादी के कार्ड तक छप गए थे, फिर क्यों टूटा सल्लू-संगीता बिजलानी का रिश्ता?


अगर आप यह नहीं जानते तो हम आपको यह बताएंगे। सल्लू और संगीता की जोड़ी 90 के दौर में सेंसेशनल जोड़ियों में से एक थी। वे दोनों एक-दूजे पर

इंडिया का सबसे बड़ा बैचलर कौन? यह सवाल सुनते ही सलमान खान का नाम आता है। लाखों लड़कियां उन्हें अपने सपनों का राजकुमार मानती हैं।

लेकिन क्या आपको पता है इस हीरो की शादी के कार्ड तक छप गए थे। बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी से उनकी शादी होने वाली थी।

 तारीख तक आ गई थी, लेकिन क्या ऐसा हुआ जो वह बैचलर रह गए। अगर आप यह नहीं जानते तो हम आपको यह बताएंगे। सल्लू और संगीता की जोड़ी 90 के दौर में सेंसेशनल जोड़ियों में से एक थी। वे दोनों एक-दूजे पर जान छिड़कते थे।

मामला इतना आगे बढ़ गया कि बात शादी तक आ पहुंची। जसीम खाना द्वारा लिखित सल्लू की बायोग्राफी ‘बींग सलमान’ के मुताबिक शादी की तारीख भी आ गई थी। शादी 27 मई 1994 को होनी थी। कार्ड भी छप गए थे, लेकिन बदकिस्मती से सारे इवेंट पर पानी फिर गया था।

दरअसल, तब सलमान की जिंदगी में एक लड़की आ गई थी। उसका नाम था- सोमी अली। वह सोमी को काफी समय देने लगे थे।

 सोमी भी सल्लू को खूब पसंद करती थीं और वह उनसे शादी करना चाहती थीं। संगीता को जब इस बारे में पता लगा तो वह अंदर से टूट गईं। उन्हें यह सब देखा नहीं गया।

उन्हें महसूस हुआ कि सल्लू ने उनके साथ धोखा किया है। यही सोचकर उन्होंने सलमान से शादी का मन बदल लिया।

सलमान ने भी ‘कॉफी विथ करण’ में कबूला था कि कैसे वह शादी के बेहद नजदीक आ गए थे। होस्ट करण जौहर ने टॉक शो में जब उनसे इस बारे में पूछा तो सलमान ने शादी के कार्ड्स पर हामी भरी थी।

संगीता सल्लू और सोमी की करीबियां हजम नहीं कर पाई थीं। वह इसी बात से नाखुश थीं। इसी के चलते उन्होंने शादी तोड़ने और सल्लू से दूरी बनाने का फैसला किया।