कभी 'भयंकर परी' ने की थी सुसाइड की कोशिश, रियल लाइफ में हैं ग्लैमरस
शॉर्ट मूवी 'सेक्सोहॉलिक' से सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस शमा सिकंदर आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट (4 अगस्त, 1981) कर रही हैं। बता दें कि शमा अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। टीवी शो 'बालवीर' में उन्होंने 'भयंकर परी' का किरदार निभाया था, जिससे उन्हें काफी फेमस हुईं थी। कभी की थी सुसाइड की कोशिश
करीब 5 साल पहले शमा बायपोलर डिसऑर्डर (एक तरह की मानसिक बीमारी) का शिकार थीं। शमा के मुताबिक इस बीमारी से तंग आकर एक बार उन्होंने सुसाइड की कोशिश भी की थी। एक लीडिंग डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, एक रात उन्होंने खुदकुशी करने की कोशिश की। उन्होंने अपनी मां को किस करते हुए गुड नाइट कहा और बोलीं कि अब मुझे सुबह मत जगाना। इसके बाद शमा ने नींद की गोलियां खा लीं। हालांकि सोने से पहले उन्होंने अपने भाई को बैंक अकाउंट डिटेल्स बताईं, जिससे वो परेशान हो गया। भाई ने तुरंत मां को कॉल किया और कहा कि शमा को जाकर देखो। हालांकि, शमा इस बीमारी से ठीक हो गई है। अब वे फिट रहने के लिए रेग्यूलर एक्सरसाइज करती हैं।
शमा सिकंदर ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उसके बाद वो कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं। शमा ने कुछ फिल्मों में भी काम किया और उसके बाद टीवी की दुनिया में उनकी एंट्री ली। 'ये मेरी लाइफ है' (2003), 'सेवन' (2011) और 'बालवीर' (2014) उनके चुनिंदा सीरियल्स हैं। उन्होंने फिल्म 'प्रेम अगन' (1998), 'मन' (1999), 'अंश' (2002), 'धूम धड़ाका' (2008) में भी अभिनय किया है।
2016 में जब शमा ने जेम्स मिलिरॉन नाम के शख्स से सगाई कर फोटोज शेयर की थी तो उनका एकदम डिफरेंट लुक सामने आया था। उस वक्त शमा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ये बदलाव उनके फिटनेस शेड्यूल, जिमिंग और हेल्दी डायट की वजह से आया है। हालांकि, उनकी कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने की बातें भी सामने आई थी। लेकिन शमा ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।


Post a Comment