अंदर से ऐसा दिखता है एक्टर आदित्य नारायण का घर, पूरी फैमिली है सिंगर
आदित्य नारायण ने बचपन में छोटा बच्चा जान के गाना गाकर अपनी पहचान बनाई थी।
एक्टर,सिंगर और म्यूजिशियन आदित्य नारायण का घर मुंबई में है, वे यहां अपने मां और पिता के साथ रहते हैं। आदित्य बचपन से ही सिंगिंग और एक्टिंग में अपना हुनर दिखा चुके हैं। बता दें कि उन्होंने सिंगिंग और एक्टिंग की शुरूआत 1995 में रंगीला मूवी से की थी। वे फेमस सिंगर उदित नारायण के बेटे हैं। आज हम आपके साथ आदित्य नारायण के घर के अंदर की फोटोज दिखा रहे हैं, जो कि आदित्य की मां नीता नारायण ने नेक्सा न्यूज़ को उपलब्ध कराई हैं।
(6 अगस्त को आदित्य नारायण के बर्थ-डे पर हम आपको उनके बारे में बता रहे हैं।)
- आदित्य के पिता का नाम उदित नारायण है जो कि 30 भाषाओं में करीब 15 हजार गाने गा चुके हैं।
- उनकी माता का नाम नीता नारायण है जो कि वेस्ट बंगाल से हैं। वे 15 भाषाओं में गाने गाती हैं और वे अब तक 6 भोजपुरी मूवीज भी बना चुकी हैं। 25 सालों से वे अपने पति के साथ स्टेज शो करती हैं।
- आदित्य की पढ़ाई उत्पल सांघवी स्कूल मुंबई से हुई है। और उनकी कॉलेजिंग मीठीबाई कॉलेज मुंबई से हुई है।
- अपने करियर की शुरूआत कल्याण विर्ज शाह के अंडर में की थी, जो कि आदित्य से उनके 4th बर्थ-डे पर मिले थे।
- उसके बाद 1995 में सुभाष घई ने भी उन्हें एक फंक्शन में देखा था, तभी से उनका फिल्मी करियर शुरू हो गया था।
2014 में बनाया था खुद का बैंड
- बता दें कि आदित्य ने 2014 में खुद का बैंड बनाया था जिसका नाम था
- बता दें कि आदित्य को बचपन से ही एक्टिंग और सिंगिंग का माहौल मिल गया था जिस कारण उनका भी ध्यान इस ओर गया।
- आदित्य अभी तक 120 से ज्यादा गाने गा चुके हैं। वे 16 अलग-अलग लेंग्वेजेस में गा सकते हैं।
- 'छोटा बच्चा जान के हमको' गाने से वे फेमस हुए थे। जिसके बाद से वे लगातार काम करते आ रहे हैं।
- आदित्य ने 8 साल की उम्र में 3 फिल्मों में काम किया था जिसमें रंगीला, परदेश और 'जब प्यार किसी से होता है' शामिल हैं।


Post a Comment