आखिर क्या है ये अजीब-सी चीज? कीड़े और छिपकली पर छिड़ी है बहस
कोई इसे छिपकली कहता है तो कोई कीड़ा, आखिर क्या है ये अजीब सा दिखने वाला जीव?
दुनिया में कई अजीबोगरीब जीव मौजूद हैं। कई बार कुछ जीवों को देख हम कन्फ्यूज हो जाते हैं कि असल में ये हैं क्या? इसी कड़ी में आता है मेक्सिकन मोल लिजर्ड का नाम।
लोगों में ये बहस छिड़ी है कि आखिर ये अजीब-सा दिखने वाला जीव है क्या? कुछ इसे छिपकली मानते हैं तो कुछ किसी किस्म का कीड़ा।पहचान पर छिड़ी है बहस
नाम के मुताबिक तो ये एक लिजर्ड है। लेकिन पुराने समय में कुछ लोग इसे सांप भी मानते थे। चूंकि ये जमीन के नीचे रहते हैं, इस कारण इनकी बॉडी मेलेनिन प्रोड्यूस नहीं करती।
मेलेनिन की कमी के कारण इस अजीबोगरीब से जीव का रंग सफेद और हल्का गुलाबी होता है। कुछ लोग इसे पांच अंगूठों वाला वर्म लिजर्ड भी कहते हैं। ये 9.4 इंच तक के हो सकते हैं। ये ज्यादातर कैलिफोर्निया में पाए जाते हैं।
ये होती हैं इनकी खासियत
-मादा जुलाई के महीने में एक से चार अंडे देती है।
-अंडों में से बच्चे दो महीने के बाद निकलते हैं।
-ये चीटियों के लावा, लार्वा, अर्थवर्म और यहां तक की छिपकलियां भी खा जाते हैं।
-ये ज्यादातर दो साल जीते हैं।


Post a Comment