जब कपिल ने किया सुनील को बर्थडे विश, तो मिला ये जवाब
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का आज बर्थडे है। इस मौके पर कपिल ने ट्विटर के जरिए सुनील को विश किया। उन्होंने लिखा, मेरे दोस्त, भाई और एक बेहतरीन कलाकार को जन्मदिन की बधाई। अपने टैलेंट के साथ हमेशा यूं ही चमकते रहो। वहीं कपिल के इस ट्वीट पर सुनील ने भी बड़े ही प्यार से उन्हें रिप्लाई किया। उन्होंने लिखा, शुक्रिया भाई, तुम मेरे लिए भगवान का एक तोहफा हो। बहुत सारा प्यार। अब ट्विटर पर हो रहे इन ट्वीट्स से तो लगता है कि दोनों के बीच की दूरियां धीरे-धीरे कम हो रही हैं और उम्मीद है कि दोना जल्द ही साथ आ सकते हैं। मेरी कपिल के साथ काफी अच्छी दोस्ती रही है...
इसके साथ ही कपिल शर्मा के साथ हुए विवाद पर बोलने से बचते हुए सुनील ने कहा, ‘जब भी आप किसी के बारे में कुछ कहते हैं तो अक्सर वह दूसरे व्यक्ति के लिए गलत धारणा बनाता है। आप चाहे अनजाने में ही सही लेकिन ठीक बात नहीं कह पाते हैं। जो भी आप कह रहे होते हैं उसे सच मान लिया जाता है, लेकिन ऐसा हो सकता है कि वह फैक्ट्स के तौर पर गलत हो और ऐसा होना दूसरे के लिए सही साबित नहीं होता। मेरी कपिल के साथ काफी अच्छी दोस्ती रही है और मैं कपिल शर्मा के साथ शेयर किए गए प्लेटफॉर्म के लिए बहुत इज्जत रखता हूं। उन लोगों को शुक्रिया जो मुझे और कपिल को साथ लाना चाहते हैं....
बता दें कि बीते पांच महीने में कई लोगों ने कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की दोस्ती करवाने की पहल की है। सुनील ग्रोवर ने इन सभी बातों पर जवाब देते हुए कहा, ‘मैं कपिल शर्मा को काफी अच्छे से जानता हूं, मुझे उसके साथ बात करने में किसी की भी जरूरत नहीं है। पर फिर भी मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो कि हमें साथ लाने का प्रयास कर रहे थे। सबसे अच्छे बात यह है कि इन सब के बीच कॉमेडी का होना लगातार जारी है।’

Post a Comment