चोरों ने उड़ाए 15 लाख लेकिन बेड पर छोड़ दिए ६००, रु., ये थी वजह
यूपी के कानपुर में गुरुवार रात सीएचसी प्रभारी के घर लगभग 15 लाख की चोरी हो गई थी। चोरों ने घर से फटे पुराने ६००, रुपए छोड़कर अच्छे नोट अपने साथ ले गए। मौके पर आलाधिकारी, फारेंसिक टीम व स्क्वायड ने जांच की। ये चोरी बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर की गई है।
ये है पूरा मामला...
- बर्रा थाना क्षेत्र स्थित बर्रा ८, में रहने वाले डॉ. देवेन्द्र सिंह कानपुर देहात के सरवन खेड़ा ब्लाक में सीएचसी प्रभारी है। परिवार में पत्नी संध्या, मां विमला, बहन अपर्णा बेटी लाडो(13), बेटे अक्षय (07) के साथ रहते है।
- देवेन्द्र का बर्रा ७, में मकान है, जिसमें मां विमला और बहन अपर्णा रहती है। लेकिन बीते 4 दिनों से विमला देवी की तबियत खराब थी तो घर में ताला लगाकर वह अपने ही हॉस्पिटल में मां को आईसीयू में भर्ती कराया था।
डॉक्टर, देवेन्द्र ने कहा, ''मेरी मां की तबियत खराब थी तो पूरा परिवार यही हॉस्पिटल में रूका हुआ था। जिसका फायदा उठाते हुए चोर मेन गेट का ताला तोड़ कर अन्दर दाखिल हो गए।''
- ''कमरों में रखी ३, अलमारियों के लॉकर तोड़ कर पुराना जेवर जिसमें भारी मात्रा में सोना ,चांदी था और ५०, हजार रुपए कैश भी रखा था। लेकर भाग गए।''
- ''शुक्रवार सुबह जब हमारे पड़ोसी राधेश्याम ने गेट का ताला टूटे होने की सूचना दी, तो मौके पर जाकर देखा तो वहां पर आलमारियों के ताले व लाकर टूटे पड़े थे।''
- ''इसके बाद हमने चोरी की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस, फारेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने घर का निरिक्षण किया है। जबकि फारेंसिक टीम ने पैरों के निशान समेत कई साक्ष्य जुटाए है।''
- बर्रा थानाध्यक्ष भास्कर मिश्रा ने कहा, 'डॉक्टर, देवेंद्र सिंह के बंद मकान में चोरी हुई है। फारेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की टीम घटना स्थल का निरीक्षण कर रही है। अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।''

Post a Comment