सड़कों पर जब फिल्म एक्ट्रेस बनकर निकले किन्नर, देखिये हुआ कितना हंगामा
भोपाल में भुजरियों या कजलियों के विसर्जन पर अनूठा नज़ारा देखने को मिला, जब किन्नरों का एक बड़ा जुलूस निकला और किन्नरों ने अपने हुस्न के ऐसे जलवे सड़कों पर बिखेरे कि देखने वाले दिल थामे रहे।
दरअसल, सालों पुरानी रस्म अदायगी के लिए लेकर किन्नर जुलूस में सज-संवरकर निकले थे। जुलुस में करीना कपूर, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट जैसे दिख रहे किन्नरों ने फिल्मी गानों पर बेहतरीन डांस भी पेश किया।
किन्नरों का यह जुलूस भोपाल में नवाबों के जमाने से निकल रहा है. कहा यह जाता है कि अब से कोई डेड़ सौ साल पहले भोपाल में भीषण अकाल पड़ा था, तब नबाब ने किन्नरों से भुजरियों का जुलूस निकालने कहा था जिससे बारिश अच्छी हुई थी।
कही सुनी इस बात में भले ही दम न हो पर अब किन्नरों के हुस्न के जलवों में जरूर इतना दम आ गया है कि उन पर इस एक दिन में ही पैसों की इतनी बारिश हो जाती है जितनी साल भर में भी नहीं होती।
जुलूस के दौरान कुछ युवा बेकाबू भी हुए जिन्हें खुद किन्नरों ने सबक सिखाया।
इस दौरान किन्नरों ने अच्छी बारिश की कामना भी की और लोगों में किन्नरों को लेकर आकर्षण भी देखा गया। मौके पर भारी भीड़ भी जमा हो गई थी लिहाजा, पुलिस को भी मोर्चा संभालना पड़ा।


Post a Comment