Header Ads

लेडी ने पहले चोर को चप्पलों से पीटा, फिर दिखाई दी दरियादिली, हुआ यूं था


 यमुनानगर रेलवे स्टेशन चौक पर एक चोर की लोगों ने जमकर धुनाई की। दरअसल चोर एक महिला के पैसे चुराकर भाग रहा था तभी कुछ लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। महिला ने भी चप्पलों से पीटा। इसके बाद पैसे वापिस करवाए और मामला रफा-दफा किया।


- दरअसल मामला शनिवार दोपहर का है। रेलवे स्टेशन चौक पर एक युवक ने चुपके से महिला के पैसे छीन लिए और वहां से भागने लगा।

- महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए और उन्होंने भागते हुए चोर को पकड़ लिया। लोगों ने पहले तो खुद पीटा फिर महिला से पिटाई करवाई।
- इसके बाद आरोपी ने महिला को पैसे वापिस किए।

- आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया। थाना सिटी के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है।
- महिला ने कार्रवाई करवाने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ कर छोड़ दिया।