Header Ads

तो ये है पुतिन के फिटनेस का राज, रूसी चैनल ने खोला पोल


विभिन्न फायदे के लिए वन्य जीवों को मारना इंसानी फितरत हो गई है। हिरण एक ऐसा जीव है, जिसके सिंग, चमड़ी से लेकर खून तक, तस्करों के लिए गाढ़ी कमाई का जरिया है। इसका शिकार किया जाता है। कई देशों में अब तो शिकार पर पाबंदी भी है।

 लेकिन एक चौंकाने वाली खबर के अनुसार, रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमिर अपनी सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए साइबेरिया के हिरणों के सींग के खून से नहाते हैं।

दरअसल रूस के एक लोकल टीवी चैनल ने ये खुलासा करके सनसनी मचा दी है। रूस के लोकल चैनल ‘कैपिटलिस्ट टीवी’ ने दावा किया है कि पुतिन सेक्स पावर बढ़ाने के लिए साइबेरिया के हिरणों के खून से नहाते हैं।

पुतिन के लिए पिछले साल इन हिरणों के सिर से करीब 70 किलो सींग काटे गए थे।यह खबर मीडिया में आने के बाद हर तरफ इसी के चर्चे हो रहे हैं।

साइबेरिया में पाए जाने वाले इन बारहसिंगा के सींग से निकलने वाले खून को सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवा माना जाता है। इस खून से नहाने पर सेक्स क्षमता बढ़ जाती है,

 जिससे लोग इस हिरण के खून से नहाना पसंद करते हैं। इस खून से नहाने वाले लोगों में अब पुतिन का नाम भी शामिल हो गया है।