Header Ads

ये है मोहब्बतें , इशिता ने मीडिया को बताया कौन है मणि का कातिल


इशिता ने मीडिया से कहा कि शगुन की याददाश वापस आ गई है, उसने सभी सच बता दिया है.....
इशिता ने मीडिया को बताया कौन है मणि का कातिल

शगुन बताती है कि उसने अपने आपको कमरे में बंद कर लिया था पर मणि लगातार दरवाजा खटखटा रहा था। वो मदद के लिए किसी को फोन कर रही थी। तभी उसे आदि की गाड़ी बाहर दिखती है, और बाहर से कुछ आवाजें आती हैं।

वो दरवाजा खोल कर देखती है कि कोई मणि को मार देता है। वो चेहरा नहीं देख पाती है। वो उसकी फोटो खींच लेती है पर उसका चेहरा नहीं देख पाती है। वो उससे पूछती है कि वो कौन है तो कातिल उसके पीछे भागता है और गमले से उसके सिर पर वार करता है, और वो खिड़की से ट्रक में कूद जाती है। शगुन रोते हुए कहती है कि उसे बाकि याद नहीं है।

रौशनी बच्चों को लेकर रिया के घर उसे छोड़ने जाती है। रिया के देखभाल करने वाली उसे बड़े अजीब तरह से देखती है और पूछती है कि उन्होंने ड्राइवर को भेजा था तो तुम सब क्यों आए।

रिया उन्हें अंदर आने के लिए कहती है तभी उसकी मिस्ट्रेस उसके हाथ पर राखी देख लेती है और उसे उतारने के लिए कहती है, रिया मना करती है फिर भी जबरदस्ती वो राखी उतार देती है।

वहीं शगुन पूछती है कि क्या पुलिस को कोई सुराग मिला है। इशिता उसे बताती है कि पुलिस ने रमन को गिरफ्तार कर लिया है।

वो कहती है कि रमन ऐसा कुछ नहीं कर सकता है। वो मणि से मिलना चाहता था पर रमन उसका कत्ल नहीं कर सकता है। शगुन कहती है कि उन्हें पुलिस स्टेशन जाकर ये बात बतानी चाहिए। इशिता कहती है कि शगुन घर से बाहर कहीं नहीं जाएगी क्योंकि उसको मारने की धमकी मिली है।

 शगुन कहती है कि उसे समझ नहीं आ रहा कि मणि रूही के साथ ऐसा बर्ताव क्यों कर रहा था और रूही ने उसे किस महिला के साथ देखा है। इशिता कहती है कि रूही ने आज उस महिला को आज सोसाइटी में भी देखा था।

इसके बाद हम देखते हैं कि शगुन सारी बात पुलिस इंस्पेक्टर को बताती है। पुलिस इंस्पेक्टर कहते हैं कि कातिल बहुत चालाक है

उसको पकड़ने के लिए कोई मजबूत प्लान बनाना पड़ेगा। इशिता के दिमाग में प्लान आता है वो सभी परिवार वालों को बताती है।

इसके बाद हम देखते हैं कि इशिता और रमन मीडिया के सामने होते हैं। पुलिस स्टेशन के एंट्रेंस पर ही मीडिया रमन और इशिता से मिलता है।

इशिता मीडिया में कहती है कि शगुन की याददाश कुछ समय के लिए वापस आई थी, उसने सभी सच बता दिया है, पर अब वो दूबारा कोमा में चली गई है।

इशिता कहती है कि वो दो दिन के बाद ही कातिल का नाम बताएगी। इसके बाद रमन इशिता से गुस्सा होता है कि वो इन सबके लिए अपनी जान खतरे में क्यों डाल रहीं है।