पालने के इर्द-गिर्द बच्चे की मौत बनकर छिपा है सांप, क्या आपको दिखा?
हर जानवर की एक खासियत होती है, जो उसे दूसरों से अलग बनाती है। इसी की बदौलत वो दूसरों की नजर से खुद को छिपाता है और घात लगाकर अपना शिकार करता है। इस तस्वीर में भी एक नवजात के पालने के इर्द-गिर्द जहरीला सांप उसकी मौत बनकर छिपा हुआ है, जो आसानी से नजर नहीं आएगा। गौर से देखिए शायद दिख जाए?
ये तस्वीर है ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड की, जिसे सनसाइन स्नैक कैचर्स का काम करने वाले मैक्स ने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। पोस्ट के मुताबिक, बेबी के पालने के इर्द-गिर्द 'येलो फेस विप' नामक जहरीला सांप घात लगाकर छिपा हुआ था।
बच्चे के मां-बाप जैसे ही कमरे के अंदर गए तो उनकी नजर उस सांप पर पड़ी। पहले तो उस खतरनाक सांप को देखकर वो भी शॉक्ड हो गए, लेकिन उन्होंने तुरंत स्नैक कैचर को फोन कर बुला लिया और सांप को वहां से हटवाया।
वहीं, सोशल साइट पर शेयर होने के बाद यह तस्वीर वायरल हो गई, लेकिन ज्यादातर लोग छिपे हुए सांप को ढूंढने में नाकामयाब हो गए।


Post a Comment