Header Ads

कभी मुंबई की सड़कों पर पेन बेचता था ये एक्टर, अब है 190 करोड़ की प्रॉपर्टी


बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी एक्टर जॉनी लीवर 60 साल के हो चुके हैं। 14 अगस्त, 1957 को आंध्र प्रदेश के कनिगिरी में तेलुगु क्रिश्चियन फैमिली में जन्मे जॉनी लीवर खराब फाइनेंशियल कंडीशन की वजह से ज्यादा नहीं पढ़ सके। उन्होंने आंध्र प्रदेश के एक तेलुगु स्कूल से महज सातवीं तक पढ़ाई की।

इसके बाद कम उम्र में ही वे मुंबई आ गए और पेट भरने के लिए उन्होंने मुंबई की सड़कों पर पेन बेचना शुरू कर दिया। वो बॉलीवुड गानों पर डांस करते हुए और एक्टर्स की नकल करते हुए पेन बेचते थे। हालांकि अब जॉनी के पास अच्छी खासी प्रॉपर्टी है। सेलेब्रिटी नेटवर्थ डॉटकाम के मुताबिक, जॉनी लीवर करीब 30 मिलियन डॉलर (190 करोड़ रुपए) की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। जॉनी ने ऐसे डेवलप किया अपना टैलेंट

- इंट्रेस्ट और लगन के दम पर उन्होंने अपने मिमिक्री टैलेंट को डेवलप किया। इस काम में उनकी मदद मिमिक्री आर्टिस्ट प्रताप जैन और राम कुमार ने की।

- जॉनी मुंबई की हिंदुस्तान लीवर कंपनी में अपने पिता के साथ काम कर चुके हैं। यहां काम करते हुए वो कलीग्स को अपने कॉमेडी टैलेंट से हंसाते रहते थे। धीरे-धीरे वो फैक्ट्री के दूसरे कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच पॉपुलर हो गए और यहां उन्हें नाम मिला 'जॉनी लीवर'।