यहां महिलाओं के साथ खुलेआम होता है रेप, पुलिस की वर्दी में आते हैं रेपिस्ट
पूर्वी अफ्रीकन देश सोमालिया को दुनिया में महिलाओं के लिए 5वां सबसे बुरा देश माना गया है। ये हम नहीं बल्कि 'ह्यूमन राइट वॉच' का कहना है।
सर्वे के मुताबिक, महिलाओं के लिए सोमालिया में रेप 'सामान्य बात' हो गई है। संस्था के मुताबिक, कई मामलों में रेपिस्ट पुलिस की वर्दी में होते हैं। इतना ही नहीं, लचर कानूनों की वजह से महिलाएं शिकायत भी दर्ज नहीं करा पातीं। जानिए यहां के बारे में कुछ और शॉकिंग फैक्ट्स...
पुलिस ने रेप पीड़ित महिला से कहा- फर्श साफ करो
37 साल की महिला मरयम से दो बार गैंग रेप किया गया। पहली बार जब वह 5 महीने की गर्भवती थी तब 4 लोगों ने उसके साथ रेप किया।
अगले दिन जब वह पुलिस स्टेशन में शिकायत करने पहुंची तो उसके शरीर से ब्लीडिंग शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस वाले ने उसे वहां का फर्श साफ करने को कहा।
पुलिस ने उसे एक ब्रश दिया और मरयम को फर्श साफ करना ही पड़ा। कुछ दिन बाद उसके साथ फिर से एक गैंग ने रेप किया।
टेंट में आसानी से करते हैं रेप
राजनीतिक अस्थिरता की वजह से सोमालिया में काफी लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। लोगों को अस्थाई टेंटों में रहना पड़ रहा है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा महिलाएं भुगत रही हैं। टेंटों में रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसलिए महिलाएं बाद में रेपिस्ट का चेहरा भी नहीं पहचान पातीं।
6 महीने में सोमालिया की राजधानी में 800 दुष्कृत्य
यूनाइटेड नेशन्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि सिर्फ 2013 के पहले 6 महीने में 800 महिलाओं के साथ सेक्सुअल हिंसा हुई। ये सभी मामले सिर्फ सोमालिया की राजधानी मोगाधीशु के हैं। हालांकि, यह आंकड़ा वास्तविक से कहीं कम माना जाता है, क्योंकि सोमालिया मेंरेप के काफी मामले सामने ही नहीं आ पाते।
पुरुषों को नहीं होती सजा
रेप के ज्यादातर मामलों में पुरुषों को सजा न हो पाना ऐसी घटनाओं के बढ़ने का प्रमुख कारण है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी देश में उचित व्यवस्था नहीं की गई है।
हालांकि सोमालिया की नई सरकार ने बेहतर सुरक्षा का वादा किया है लेकिन उसे जमीन पर उतारा जाना अभी बाकी है। दरअसल, यहां रेप के बाद भी महिलाओं को न्याय नहीं मिल पाता, इसलिए कई बार उनके साथ दोबारा भी रेप किया जाता है।
रेप पीड़िता का इंटरव्यू किया तो हुई जेल
सोमालिया में एक रेप पीड़िता का इंटरव्यू करने पर 2013 में पत्रकार अबदियाजिज अबदिनुर इब्राहिम को जेल भेज दिया गया था। उसके साथ-साथ उस रेप पीड़ित को भी सजा सुनाई गई। इस कार्रवाई का दुनियाभर में विरोध हुआ। दरअसल, महिला लुल अली ओस्मान ने आरोप लगाया था कि उसके साथ सरकारी सुरक्षा बल के लोगों ने रेप किया। लेकिन सरकार ने कहा कि महिला का आरोप झूठा है और उसके साथ कोई रेप नहीं हुआ। पत्रकार को पहले एक साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन बाद में अपील करने पर सजा छह महीने कर दी गई।


Post a Comment