Header Ads

सड़क पर लेटी महिला ने बताई ये कहानी, तो युवक ने दिया कुछ ऐसा जवाब


आगर-मालवा के मुख्य बाजार में उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब एक महिला सड़क पर लेटकर एक व्यक्ति से खुद को बचाने की गुहार लगाने लगी। महिला सड़क पर लेट गई थी और व्यक्ति उसे खींचकर ले जाने की कोशिश कर रहा था। यह देख कुछ युवकों ने उसे रोक और तत्काल पुलिस को सूचना दी।महिला ने आरोप लगाया कि युवक उसे उसकी मौसी से खरीद कर लाया है और उसे ताले मन बंद करके रखता है जबकि युवक ने कहा कि उसने रिश्तेदारों को पैसे देकर महिला से शादी की है।


- अगर में छोटा गवलीपुरा से गुजर रहेे पंकज कुंभकार व सचिन माली को उक्त महिला ने रोककर कहा मुझे मेरी मौसी ने बेच दिया है। मुझे बचा लो। इस पर युवकों ने समीप बैठी महिलाओं से बात कराई। रोते-रोते इस महिला ने बताया कि मैं अमरावती (महाराष्ट्र) की रहने वाली हूं। मेरी मौसी ने मुझे एक आदमी को बेच दिया है। वह आदमी मुझे ताले में बंद रखता है, मुझे प्रताड़ित करता है।

- इस पर युवकों ने पुलिस को सूचना दी। वहां पहुंचे एसआई अनिल सिंह गुर्जर व आरक्षक विरेंद्र सिंह को महिला ने बताया कि वह आदमी आसपास ही घूम रहा है। इस पर पुलिस ने महिला को ढूंढ रहें भुंडवास निवासी बालाराम लौहार को ढूंढ निकाला। जैसे ही वह महिला के पास आया। महिला चिल्लाते हुए वहीं जमीन पर गिर गई और लोगों ने बालाराम को पकड़ लिया।
- पुलिस इन दोनों को लेकर थाने पहुंची। वहां पुछताछ में महिला ने कहा कि मौसी से खरीदकर बालाराम उसे अपने घर ले आया और यहां ताले में बंद करके रखता था। उसने अपने घर वापस जाने की बात कही। जबकि बालाराम ने बताया कि वर्ष 2005 में मैंने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था। इस महिला से मेरी शादी इसके रिश्तेदारों ने तय की थी। शादी के लिए मैंने उनको 80 हजार रुपए दिए हैं।

- पैसे देने के बाद शादी की और फिर तहसील कार्यालय में लिखा पढ़ी भी की। शादी के बाद इसे अपने घर लेकर गया, लेकिन वहां पहुंचने के कुछ देर बाद इसने हंगामा मचाना शुरू कर दिया और घर से भागने की काेशिश की। आगर लाया तो यहां भी अचानक सड़क पर बखेड़ा खड़ा कर दिया। इधर महिला की माने तो 5 माह से बालाराम ने उसे बंधक बनाकर रखा है।

टीआई अवनीश श्रीवास्तव की माने तो पूरा मामला संदिग्द्ध नजर आ रहा है। महिला की शिकायत पर ग्रामीण से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला लड़की को बेचने का प्रतीत हो रहा है लेकिन शादी के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले गैंग की लिप्तता की आशंका भी नजर आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बालाराम के साथ साथ महिला और उसके रिश्तेदारों का रिकार्ड भी तलाशा जा रहा है