इस तरह टॉर्चर किए जा रहे रिफ्यूजी, हो रहे हैं जुल्मों के शिकार
इंटरनेशनल डेस्क. सीरिया करीब 5 सालों से आतंक से पीड़ित है। आईएस के आतंक के चलते लाखों लोग देश छोड़कर दूसरे देश भाग चुके हैं। हालांकि, इसके बावजूद इनकी तकलीफ कम नहीं हुई है। इन रिफ्यूजी को टॉर्चर किया जा रहा है। लेबनान के बाद अब ऐसा ही मामला तुर्की में सामने आया है। महिलाओं के अंडरगार्मेट्स पहनाकर पीट रहे जवान...
सोशल मीडिया में हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो तुर्की के हातेय बॉर्डर का है।
- यहां पर हजारों की तादात में सीरियाई रिफ्यूजी पनाह लिए हुए हैं, जिनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी तुर्की आर्मी की है।
- वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तुर्की आर्मी के जवान सीरिया के तीन युवकों को महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स पहनने पर मजबूर करते हैं।
- इसके बाद जवान उनसे गाली-गलौच करते हैं और जूतों और बेल्ट से इनकी पिटाई भी करते हैं।
- बता दें, यूरोपियन यूनियन सीरिया और इराक के रिफ्यूजी को पनाह देने के लिए तुर्की को 6 बिलियन पाउंड (करीब साढ़े चार हजार करोड़ रुपए) देने वाला है।
- इस रकम से रिफ्यूजी के लिए रहने व खाने-पीने की व्यवस्था करना है। लेकिन, इस वीडियो के सामने आने के बाद तुर्की गवर्नमेंट सवालों के घेरे में आ गई है।
बता दें कि हाल ही में सीरिया के रिफ्यूजी को टॉर्चर करने का मामला लेबनान में भी सामने आया था।
- बीते जुलाई महीने में लेबनॉन और सीरिया के बॉर्डर के पास बने कैंप में रिफ्यूजी के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया था।
- लेबनान की आर्मी के जवानों ने सीरिया रिफ्यूजी को एक कमरे में बंदकर बेरहमी से पीटा था। इस दौरान पीड़ितों के हाथ-पैर बांध दिए गए थे।
- इसके अलावा सैकड़ों युवकों को न्यूड करने के बाद उनके हाथ-पैर बांधकर चिलचिलाती धूप में पटक दिया गया था।

Post a Comment