Header Ads

'बिग बॉस' में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल, देती हैं फिटनेस ट्रेनिंग


टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का जल्द 11वां सीजन शुरु होने वाला है। शो के कंटेस्टेंट को लेकर तेजी से कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच खबरें हैं कि प्रियंका चोपड़ा के जैसे दिखने वाली नवप्रीत बंगा भी इस सीजन में कॉमनर्स के तौर पर एंट्री कर रही हैं। फिटनेस ट्रेनर नवप्रीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर प्रियंका के लुक्स को कॉपी कर फोटोज शेयर करती रहती हैं।ब्लागर हैं प्रियंका की लुक-अलाइक...

- कैनेडियन बेस्ड नवप्रीत बंगा फिटनेस ट्रेनर के साथ-साथ यू-ट्यूबर और वीडियो ब्लॉगर हैं।
- वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
- नवप्रीत का सोशल मीडिया अकाउंट प्रियंका के अलग-अलग लुक्स को फॉलो करने वालीं फोटोज से भरा हुआ है।

- इन फोटो में कहीं वो 'बाजीराव मस्तानी' की काशीबाई बनी हैं तो कहीं उन्हें प्रियंका के 'क्वांटिको' लुक में देखा जा सकता है।


‘बिग बॉस-11’ के लिए नवप्रीत के अलावा कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं।
- इन कंटेस्टेंट में अंचित कौर, नंदीश संधू, रिया सेन, अभिषेक मलिक, मिष्टी चक्रवर्ती, मोहित मल्होत्रा, नवनीत कौर ढिल्लन और जोया अफरोज शामिल हैं।

- रिपोर्ट के मुताबिक टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा का नाम भी कंटेस्टेंट में शामिल था हालांकि उन्होंने इन खबरों से इंकार किया है।