सिर्फ पीने के नहीं, इन अजीबोगरीब चीजों में भी होता है कोका-कोला का इस्तेमाल
आज के समय में कोल्ड ड्रिंक्स का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। मार्केट की बात करें, तो कोका-कोला इन ड्रिंक्स में सबसे ज्यादा पॉपुलर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोका-कोला का इस्तेमाल पीने के अलावा भी कई चीजों में किया जाता है।ये हैं इसके हटके यूज...
जंग लगे नट्स और बोल्ट्स को खोलना काफी टफ काम होता है। अगर आपके घर में भी किसी चीज में जंग लगा है और आपसे वो खुल नहीं रहा है, तो अपनी एनर्जी वेस्ट करने से अच्छा है, एक कोका-कोला का कैन ले आइए। एक कपड़े को उसमें डुबाकर उसे जंग लगे हिस्से के ऊपर रखिए। कोका-कोला में मौजूद एसिड जंग को हटा देगा और वो आसानी से खुल जाएगा।
पौधों के लिए करता है खाद का काम
थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन ये सच है। वैसे ये तकनीक हर पौधों पर अप्लाई नहीं होती लेकिन कुछ सिलेक्टेड पौधे जैसे अजलीयस और गर्ड्नियस के जड़ों में अगर कोका-कोला डाला जाए, तो ये काफी तेजी से बढ़ते हैं। साथ ही मिट्टी में मौजूद माइक्रोऑर्गन के लिए इनमें मौजूद एसिड्स काफी यूजफुल होते हैं।
टॉयलेट क्लीनर
इस बात को लेकर पहले तो काफी विवाद हुआ था लेकिन बात है बिल्कुल सच। कोका-कोला में मौजूद एसिड्स इतने स्ट्रोंग होते हैं कि वो टॉयलेट्स में मौजूद स्टेंस को चुटकी में हटा देते हैं। बस टॉयलेट में कोका-कोला डाल एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर टॉयलेट फ्लश कर दीजिए।
ग्रीस के निशान आसानी से हटाइए
अगर कपड़ों पर ग्रीस लग जाए, तो समझ लें कि कपड़े बर्बाद ही है। लेकिन अगर दाग वाली जगह पर सीधे कोका-कोला डाल कर धोया जाए, तो दाग तुरंत हट जाता है। अगर दाग पुराना है, तो कपड़ों को कुछ देर के लिए इसमें डूबा कर रख दें।
सिर दर्द से आएगा आराम
समय-समय पर उठने वाले सिर दर्द से आराम दिलाता है कोका कोला। दरअसल, इसमें मौजूद कैफीन आपके ब्रेन को बूस्ट करता है और दर्द को कम करता है। यहां तक की माइग्रेन जैसी प्रॉब्लम में भी ये आपको बहुत आराम पहुंचाता है।
कार के शीशे चमकाए
कार चलते हुए सामने के शीशे पर कई तरह के कीड़े आकर बैठ जाते हैं ,विंडशील्ड चलाने पर वो मरकर शीशे में चिपक जाते हैं। ऐसे में शीशा गंदा हो जाता है। कोका-कोला में मौजूद एसिड्स आपके शीशे को बिल्कुल नया जैसा बना देगा।
मधुमक्खी के डंक से आएगा आराम
अगर आपको मधुमक्खी ने डंक मारा है तो दर्द से तुरंत आराम पाने के लिए उस जगह पर कोका-कोला लगा लीजिए। इससे दर्द तुरंत कम हो जाएगा
जानवरों से आ रही बदबू करे दूर
कई बार पालतू जानवरों से अजीब सी बदबू आती है। ऐसे में आप उसे कितना भी साबुन से नहा दीजिए, बदबू जाती ही नहीं है। ऐसे में उन्हें सिर्फ कोका-कोला के कैन से नहा दीजिए, बदबू तुरंत चली जाएगी।
खाने में भी होता है यूज
कोका-कोला में मौजूद एसिड्स कई डिशेज को और टेस्टी बनाता है। कई तरह के सॉस और यहां तक की मीट को जल्दी कुक करने के लिए भी कोका-कोला का इस्तेमाल होता है।

Post a Comment