पेट दर्द से हुई थी लेडी की मौत, संस्कार के बाद अस्थियां चुनी तो सब रह गए दंग
पेपर मिल कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की पेट दर्द से मौत हो गई। उसका कुछ दिन पहले ही ऑपरेशन हुआ था, इसके बाद भी वह ठीक नहीं हुई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने संस्कार के बाद शुक्रवार को जब अस्थियां चुनी गई तो वहां से एक कैंची मिली। परिजनों ने आरोप है कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान पेट में कैंची छोड़ दी थी इसलिए उसकी पेट दर्द से मौत हुई। इसके बाद श्मशान घाट में पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची।
मृतक महिला के पति सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी निर्मला देवी (52) पेट की बीमारी से परेशान थी और उसका इलाज जगाधरी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
- इलाज के दौरान डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया लेकिन उसे आराम नहीं हुआ। पेट दर्द लगातार बढ़ता रहा। डॉक्टर उसे पेन किलर के इंजेक्शन देते रहे। गुरुवार को महिला को दर्द बढ़ा इंजेक्शन के बाद भी उसका दर्द कम नहीं हुआ। इस वजह से उसकी मौत हो गई।
- परिजनों ने संस्कार कर दिया।
अस्थियां चुनने गए तो मिली कैंची
- शुक्रवार को जब महिला के परिजन अस्थियां चुनने के लिए श्मशान पहुंचे और तो अस्थियों के बीच कैंची मिली।
- परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने लापरवाही से पेट में कैंची छोड़ दी थी और उसी के कारण उसका दर्द बढ़ता जा रहा था।
- यही कारण है जिसकी वजह से महिला ने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर श्मशान में ही बुला लिया। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
- थाना सिटी के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत ले ली है। जांच चल रही है। इसके बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment