8 साल में इतना बदला TV की छोटी कृष्ण का Look, अब कर रही हैं ये
2008 में 'जय श्री कृष्ण' में भगवान कृष्ण का रोल कर चुकीं धृति भाटिया अब 11 साल की हैं। जिस वक्त उन्होंने कृष्ण का रोल किया था, तब वे महज ढाई साल की थीं। शो की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त हो गई थी। यहां तक कि कई लोग तो उन्हें रियल कृष्ण मानने लगे थे।
- बकौल धृति, "शो के वक्त मैं बहुत छोटी थी। लेकिन मुझे याद है कि कैसे लोग भक्ति भाव से सेट पर आते थे। वे मुझे असल भगवान की तरह ट्रीट करते थे। ईमानदारी से कहूं तो आज भी मुझसे कई फैन्स पूछते हैं कि कहीं मैं सच में भगवान कृष्ण तो नहीं हूं (हंसती हैं)।"
- "फेम और पॉपुलैरिटी के अलावा, उस शो ने मुझे काफी पॉजिटिविटी दी है। 8 साल हो चुके हैं, लेकिन मैं आज भी इस्कॉन मंदिर जाती हूं। सप्ताह में एक बार मैं वहां जाकर भगवान कृष्ण का आशीर्वाद जरूर लेती हूं।"
'जय श्री कृष्ण' के बाद धृति को कई कमर्शियल्स और 'डॉन्ट वरी चाचू' और 'इस प्यार को क्या नाम दूं' जैसे कुछ टीवी शोज में भी काम मिला।
- अपने फ्यूचर को लेकर धृति ने हमें बताया, "मैं कोरियोग्राफर बनना चाहती हूं। मेरी मां भी कोरियोग्राफर हैं और मुझे उनकी तरह ही बनना है।"
धृति फिलहाल, छठी कक्षा में पढ़ रही हैं। उन्हें पिक्चर्स क्लिक करने, डांस और पेंटिंग करने का शौक है। वे क्लासिकल डांस सीख रही हैं।
- धृति के पापा गगन भाटिया बिजनेसमैन हैं और मां पूनम कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ एक्ट्रेस भी हैं।

Post a Comment