1 ही लड़की से इश्क कर बैठे 2 भाई, एेसे हुआ एकतरफा प्यार का एन्ड
यूपी के कानपुर में रविवार को एक शख्स ने रेलवे ट्रैक पर ट्रैन से कटकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि 2 भाई एक ही लड़की से प्यार करते थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। जिससे नाराज भाई ने ये कदम उठा लिया। उसकी बॉडी 2 टुकड़ों में बटी हुई थी। जिसे उसके भाई ने खुद ही रेलवे ट्रैक से डेडबॉडी के टुकड़ों को हटाना शुरू कर दिया।
गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी आई ब्लाक में रहने वाली प्रभा शर्मा अपने परिवार के साथ रहती है। प्रभा के पति श्याम सुन्दर की 4 साल पहले मौत हो चुकी है।
-
- अनूप और मयंक दोनों में खूब पटती थी। दोनों साथ-साथ रहते थे। इतना ही नही दोनों साथ में ही नौकरी भी करते थे।
जानकारी के मुताबिक अनूप और मयंक दबौली में रहने वाली किसी लड़की को पसंद करते थे। अनूप की उस लड़की से अक्सर फोन पर बात भी होती थी। यह जानने के बाद भी मयंक उस लड़की से एक तरफा प्यार करने लगा था।
- जिसको लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा होने लगा था। भाई नीतू ने कहा, ''रविवार को हमारी छुट्टी थी और मैं घर ही था। शाम साढ़े 5 बजे मोहल्ले के रहने वाले लड़के ने बताया कि झांसी रेलवे लाइन पर अनूप ने सुसाइड कर लिया है।''
- ''मैं फौरन दौड़कर मौके पर पहुंचा तो देखा, मेरे भाई की बॉडी 2 टुकड़ों में पटरियों के बीच पड़ी हुई थी और कुछ ही देर में पुलिस भी आ गई। मौके पर और ट्रेने आ रही थी।''
- ''जो मेरे भाई की बॉडी के ऊपर से गुजरकर चली गई। यह मुझसे देखा नहीं गया। दूसरी ट्रेन फिर आ रही थीं मैंने फौरन उसकी बॉडी को रेलवे ट्रैक से हटाया।''
- गोविन्द नगर इंस्पेक्टर रणवीर सिंह ने कहा, ''एक युवक ने झांसी रेलवे ट्रैक पर सुसाइड किया है। उसके बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड की वजह अभी खुलकर सामने नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं आई है।''

Post a Comment