ये है जॉनी लीवर का घर, कभी तंगी के कारण 7वीं में छोड़नी पड़ी थी पढ़ाई
14 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश में एक तेलुगु क्रिश्चियन परिवार में जन्मे जॉनी लीवर आज अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका पूरा नाम जॉन राव प्रकाश राव जनुमाला है। कम ही लोग जानते हैं कि वो सिर्फ सातवीं क्लास पास हैं क्योंकि उन्होंने फाइनेंशियल प्रॉब्लम की वजह से बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। दरअसल उनके पिता हिन्दूस्तान लीवर लिमिटेड में काम करते थे। वहीं फैमिली में जॉनी सबसे बड़े थे इसके बाद 3 बहनें और 1 भाई था। ऐसे में परिवार के लिए इनकम का सोर्स सिर्फ उनके पिता थे। इसलिए उन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़कर पेन बेचने जैसी जॉब करना शुरु कर दी थी
कई सालों के स्ट्रगल के बाद जॉनी ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई।
- अब वो पत्नी सुजाता, बेटी जिमी और बेटे जैसी के साथ अंधेरी (वेस्ट), मुंबई स्थित अपने 3BHK अपार्टमेंट में रहते हैं।
- बताया जाता है कि मुंबई में जॉनी के और भी घर हैं। लेकिन इस फ्लैट से उन्हें खास लगाव है। उन्होंने इसे 1990 में खरीदा था।
- , "पापा ने यह घर 90s में अपने पैसों से खरीदा था। इस घर से उनकी कई यादें जुड़ी हुई हैं। इसलिए वे इसे छोड़कर कहीं और नहीं जाना चाहते।"
- "मेरे भाई का जन्म होते ही हम यहां शिफ्ट हो गए थे। हमारा परिवार बहुत बड़ा है और सभी यहां रहे हैं। अब सभी अपने-अपने घर में शिफ्ट हो गए हैं। लेकिन पापा के लिए यह घर हमेशा खास रहेगा।"

Post a Comment