Header Ads

70 साल के बूढ़े ने 15 साल की लड़की से की शादी, पिता का था दोस्त


बिहार के सुपौल में एक 70 साल के बुजुर्ग को एक 15 साल की लड़की के साथ इश्क लड़ाते देख लोग भड़क गए। आसपास के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और हंगामा करने लगे। लोगों ने पूछा तो बताया कि हमलोग दोनों पति और पत्नी है। लड़की ने बताया कि मेरे जो पति है वह पिता के दोस्त है। पिता ने इनके साथ इलाज के लिए नेपाल भेजा था।

सोमवार की रात सुपौल के भीमनगर के सहरसा चौक पर एक मिटाई के दुकान पर 70 साल के बुजुर्ग और 15 साल की नाबालिग लड़की पहुंची।

- दोनों एक दूसरे से हंस-हंस कर बात कर रहे थे। यह देख मौजूद लोग चर्चा करने लगे।
- फिर लोगों ने दोनों को बात करने से मना किया और रिश्ते के बारे में पूछने लगे। इस दौरान दोनों कुछ नहीं बोले।

- जिससे के बाद लोगों हंगामा करने लगे। फिर लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
- भीमनगर थाना प्रभारी को दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में बताया।

- पुलिस ने लड़की के पिता को बुलाकर साथ भेज दिया और बुजुर्ग को बांड पेपर भरा कर पुलिस ने छोड़ दिया।


लड़की ने बताया कि बुजुर्ग राज कुमार राम को मेरे पिता ने मेरे इलाज कराने के लिए तीन दिन पहले नेपाल भेजा था।

- इलाज के नाम पर बहला फुसलाकर इसने दो दिनों तक नेपाल स्थित विराट नगर के एक होटल में मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया।

- बुजुर्ग राज कुमार राम ने लोगों को बताया कि हम दोनों कबीर पंथ से जुड़े हुए हैं और यह मेरी शिष्या है। इसे मैंने ही गुरूमंत्र दिया है।