बेटे को सांप ने डंसा, पिता ने 24 घंटे तक बिठाए रखा, बताई ये वजह
बुरहानपुर में गुरुवार को एक अजीबो गरीब मामला सामने आया। यहां एक युवक को सांप ने डंस लिया तो उसके पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जब डॉक्टरों ने उसे बेड पर लिटाने को कहा तो उसके पिता ने मना कर दिया और कहा कि 24 घंटे तक उसे बिठाकर रखो। पिता की ये बात सुन डॉक्टर सहित वहां मौजूद लोग दंग रह गए।
मिली जानकारी अनुसार नागझिरी का रहने वाला चैनसिंह पिता उखा दोपहर में पिता के साथ खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसे एक सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद उसने पिता को आवाज लगाई। पिता उसे कुछ देर नीम के पड़े के नीचे बिठाने के बाद घर ले गए और फिर देशी इलाज किया और अस्पताल लेकर पहुंचे।
- अस्पताल में जब डॉक्टर ने उसे जल्दी बेड पर लिटाने को कहा तो पिता ने डॉक्टरों को ऐसा करने से रोक दिया। उसने कहा कि 24 घंटे तक बेटे को बिठाकर रखो, उसे बिल्कुल भी लेटने मत देना।
- यह बात सुन डॉक्टर सहित वहां मौजूद लोग दंग रह गए। पिता से जब इसका कारण पूछा तो वह बोला बेटे की पीठ बिस्तर से टच नहीं होनी चाहिए। यदि ऐसा हुआ तो जहर शरीर के ऊपरी हिस्से में चढ़ जाएगा और उसे बचाना मुश्किल हो जाएगा।
- इलाज के बाद पिता ने उसे दिनभर और पूरी रात लेटने नहीं दिया। उसका मन बहलाने के लिए गांव के दो लोगों को साथ बैठाया। रातभर उसके साथ उन्होंने इधर-उधर की बात की, जब भी उसकी आंख लगती तो पिता उसे जगाकर पानी छिड़कते।
- उखा ने कहा 24 घंटे तक सांप का जहर शरीर में रहता है। यदि उसे पीठ के बल लिटाया और उसकी आंख बंद हुई तो उसके पूरे शरीर से जहर मस्तक तक पहुंच जाएगा। ऐसे में उसकी पर भी बन आती है। इसलिए मैंने उसे बैठाकर रखा है।

Post a Comment