डॉक्टर जिसे समझ रहे थे पीरियड के साइड इफेक्ट, वो निकली खतरनाक बीमारी
अमेरिका में डॉक्टर जिस कंडीशन को पीरियड का साइड इफेक्ट समझ रहे थे, वो खतरनाक बीमारी निकली। 14 साल की हैली फ्लैट सिर में दर्द और आधा चेहरा सुन्न होने की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास गई थीं। इसे डॉक्टर्स ने पीरियड के साइड इफेक्ट बता दिया। लेकिन एक साल बाद हैले की मां उसका दोबारा चेकअप कराया, तो ये खतरनाक ब्रेक ट्यूमर निकला।जिंदगी भर इसके बढ़ने का खतरा...
- हैली 10 साल की उम्र में जबरदस्त माइग्रेन और चेहरा सुन्न होने की समस्या लेकर डॉक्टर के पास पहुंची थीं।
- डॉक्टर्स ने तब इसे समय से पहले पीरियड शुरू होने का साइड इफेक्ट बताकर उन्हें लौटा दिया था।
- करीब एक साल बाद हैली का जब बेड से उठना मुश्किल हो गया, तब उसकी मां तिनिशा को लगा कि सबकुछ नॉर्मल नहीं है।
- हैली की मां उसे हॉस्पिटल ले गई और ब्रेन स्कैन कराने की डिमांड रखी, तब पता चला कि उसके सिर में बड़े ट्यूमर ने ब्रेन स्टेम को घेर लिया है।
- स्कैन में ये ट्यूमर नींबू के बराबर का नजर आ रहा था, जो ब्रेन स्टेम को दबा रहा था और सेरेब्रेल फ्ल्यूड (तरल पदार्थ) के प्रवाह को रोक रहा था।
- डॉक्टर्स ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और हैली को बच्चों के हॉस्पिटल ओक्लाहोम यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में ले गए।
- डॉक्टर्स ने बाद में हैली की मां को बताया कि अगर वो उसे तुरंत न ले जाते, तो रात में सोते वक्त ही उसकी जान जा सकती थी।
सर्जरी के लिए नहीं तैयार थे डॉक्टर
- हैली को स्ट्रॉयड के भारी डोज पर रखा गया, ताकि ट्यूमर को कंट्रोल में रखा जा सके। हालांकि, कोई भी डॉक्टर इस ट्यूमर को हटाने के लिए राजी नहीं था।
- पेडियाट्रिक न्यूरोसर्जन डॉक्टर नैना ग्रॉस ने ये सर्जरी करने का फैसला किया और हैली के ब्रेन से ये ट्यूमर निकाला।
- ये ट्यूमर हैली की ब्रेन स्टेम में इस तरह से फंसा हुआ था कि इसे सिर्फ 75 फीसदी ही निकाला जा सका।
- इसके चलते पूरी लाइफ भर ट्यूमर के बढ़ने का खतरा मंडराता रहेगा और उसे कीमोथैरेपी करानी पड़ेगी।

Post a Comment