Header Ads

बस की छत पर रखे थे 1400 KG सिक्के, बैग खोलते ही चौंकी पुलिस


क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर से जा रही एक बस से बड़ी मात्रा में सिक्के बरामद किए हैं। हंस ट्रेवल्स की इस बस में सिक्कों से भरे 25 कट्टे रखे हुए थे, जिनका वजन करीब 1400 किलो है। पुलिस को शक है कि ये सिक्के गलाने के लिए ले जाए जा रहे थे। सिक्के जब्त कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- टीम ने जब इन्हें खाेला तो उनके होश उड़ गए। सिक्के देख दल के लोग बोले बाप रे बाप... इतने सिक्के। बोरी में एक रुपए, दो, पांच और दस रुपए के सिक्के भरे हुए थे। एक बोरी का वजन 55 से 60 किलो था। टीम ने बस से 25 कट्टे जब्त किए। एक, दो, पांच और दस के सिक्कों से भरे 25 बैग बरामद किए गए।